क्रिकेट

मोहिंदर अमरनाथ ने BCCI को दी टीम की भलाई के लिए दी और कड़े निर्णय लेने की सलाह

साल 1983 में भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे मोहिदंर अमरनाथ ने बीसीसीआई को टीम इंडिया की भलाई के लिए और कड़े कदम उठाने की सलाह दी है।

Image

मोहिंदर अमरनाथ

Photo : IANS

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ ने घरेलू क्रिकेट में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों को खेलने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की बाध्यता पर कहा कि टीम की भलाई के लिए अच्छे और कड़े फैसले लेने होंगे। भारत को घरेलू सीरीज में न्यूज़ीलैंड से मिली 0-3 की हार और ऑस्ट्रेलिया दौरे में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 की हार के बाद बीसीसीआई ने टीम के स्टार खिलाड़ियों का घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है जिसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पिछले रणजी मैच में मुंबई की तरफ से खेले जबकि विराट कोहली गुरूवार से शुरू हुए रणजी मैच में रेलवे के खिलाफ दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं।

खेल से बड़ा कोई सुपरस्टार नहीं होता

रोहित और कोहली का बिना नाम लिए मोहिंदर अमरनाथ ने 'आईएएनएस' से कहा,'खेल से बड़ा कोई सुपरस्टार नहीं होता जिसने आपको बनाया जहां से आपने खेलना शुरू किया वहां उस मैदान पर आपको समय देना पड़ेगा। जब इंसान यह सोच ले कि मैं खेल से बड़ा हूं, तब ऐसा होता है। इंसान जब सोचता है कि मैं खुद हूं तब ऐसी चीज देखने को मिलती हैं। खिलाड़ी आते-जाते रहेंगे, वक्त के साथ खेल चलता रहेगा।'

टीम की भलाई के लिए जाने चाहिए और कड़े फैसले

1983 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य अमरनाथ ने कहा कि 11 के 11 खिलाड़ी सुपरस्टार होते हैं उनमें कोई फर्क नहीं होना चाहिए क्योंकि परफॉर्मेंस सब करते हैं। अमरनाथ ने कहा,'टीम की भलाई और अच्छाई के लिए कड़े फैसले लेने चाहिए और घरेलू क्रिकेट कोई भी हो सबको खेलना अनिवार्य करना चाहिए जो बेहतर रहेगा। भारतीय टीम भारत में बेहतर करती है इसमें कोई शक नहीं। लेकिन अफ्रीका में, न्यूजीलैंड में, ऑस्ट्रेलिया में और इंग्लैंड में प्रदर्शन बेहतर होना चाहिए जो नहीं है। विदेशी खिलाड़ियों का शेड्यूल भी उसी तरीके का होता है। वह सभी घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, क्लब क्रिकेट खेलते हैं और रेगुलर खेलते हैं।'

टी20 को बने रहने दीजिए मनोरंजन

टी20 क्रिकेट को लेकर अमरनाथ ने कहा,'यह मनोरंजन है इसमें कोई दो राय नहीं लेकिन इसे मनोरंजन ही रहने दीजिये। इससे यह मत सोचें कि आप विश्व स्तरीय टीम बन जाएंगे जो संभव नहीं है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article