क्रिकेट

'मोहम्मद शमी की अब टीम इंडिया में नहीं होनी चाहिए वापसी' भारत के पूर्व दिग्गज ने क्यों कहा ऐसा

Dinesh Karthik on Mohammed Shami Comeback: भारत को ​​अगले साल साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। इससे पहले भारत के लिए गेंदबाजी बड़ी टेंशन बनकर सामने है। इस कारण फैंस लगातार मोहम्मद शमी की वापसी की मांग कर रहे हैं। हालांकि, भारत के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इसके उलट बयान दिया है।

Image

मोहम्मद शमी (फोटो साभार- BCCI)

Dinesh Karthik on Mohammed Shami Comeback: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज भारत ने 2-1 से जीत ली, लेकिन इस जीत ने टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी उजागर कर दी है। जसप्रीत बुमराह के बिना भारतीय तेज गेंदबाजी पूरी तरह बिखर गई। कुलदीप यादव को छोड़कर कोई भी गेंदबाज प्रभावित नहीं कर पाया। तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने 352 रन का लक्ष्य 10 गेंद बाकी रहते चेज कर लिया। शाई होप के नाबाद शतक ने भारतीय अटैक की पोल खोल दी। इस सीरीज में गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी और अंशुल कंबोज को मौका दिया गया, लेकिन कोई भी उम्मीद पर खरा नहीं उतरा।

शमी की वापसी पर दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान

भारत को अगले साल साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। इससे पहले भारत के लिए गेंदबाजी बड़ी टेंशन बनकर सामने है। इस कारण फैंस लगातार मोहम्मद शमी की वापसी की मांग कर रहे हैं। हालांकि, भारत के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इसके उलट बयान दिया है। कार्तिक का मानना है कि शमी की वापसी का समय अब निकल चुका है। शमी के बारे में बात करते हुए उन्होंने साफ कहा, "नहीं, मुझे लगता है और भी तेज गेंदबाज हैं। भारत शमी से आगे बढ़ चुका है, इसलिए वापस जाने का कोई मतलब नहीं है। भले ही उसने अच्छी गेंदबाजी की हो, मैं उनकी तरफ नहीं देखूंगा।"

शमी और अजीत अगर के बीच हुई थी बयानबाजी

कार्तिक के इस बयान के पीछे मैनेजमेंट की सोच है। पिछले साल शमी और चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर के बीच फिटनेस को लेकर सार्वजनिक बयानबाजी हुई थी। अगरकर ने वेस्टइंडीज टेस्ट के लिए शमी को न चुनने के पीछे फिटनेस को कारण बताया था, जबकि शमी ने जवाब दिया था कि अगर वह फिट नहीं होते तो रणजी ट्रॉफी कैसे खेलते। फिटनेस सर्टिफिकेट देना उनका काम नहीं है। उसके बाद से कभी साफ नहीं बताया गया कि शमी को लगातार क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है। अब अगरकर चीफ सेलेक्टर नहीं हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट की सीरीज टीम का अगला बड़ा असाइनमेंट है।

भारत के लिए कब खेला आखिरी मैच

बता दें कि शमी ने भारत के लिए आखिरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। उसके बाद से वह लगातार बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के लिए अपना 100वां फर्स्ट क्लास मैच भी खेला। इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिल रही है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article