ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे मोहम्मद शमी, कोच ने कर दिया खुलासा

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज सामने आई है। टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी भी ऑस्ट्रेलिया पर जाएंगे। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में शमी के बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने खुलासा किया कि शमी टीम इंडिया से कब और कहां जुड़ेंगे।

Authored by: शेखर झाUpdated Nov 16 2024, 13:30 IST
22 नवंबर से शुरू होगा मुकाबला Image Credit : Mohammed Shami Twitter01 / 05

22 नवंबर से शुरू होगा मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर को खेला जाएगा।

टीम में शमी को नहीं मिली जगह Image Credit : Mohammed Shami Twitter02 / 05

टीम में शमी को नहीं मिली जगह

चोटिल होने के कारण टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम से बाहर चल रहे थे। उनको ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में भी शामिल नहीं किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिल सकता है मौकाImage Credit : Mohammed Shami Twitter03 / 05

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिल सकता है मौका

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में मोहम्मद बदरुद्दीन ने कहा कि मोहम्मद शमी एडिलेड में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। वह ब्रिसबेन में तीसरे टेस्ट से ही टीम में शामिल हो जाएंगे।

360 दिन बाद मैदान पर हुई है वापसी Image Credit : Mohammed Shami Twitter04 / 05

360 दिन बाद मैदान पर हुई है वापसी

मोहम्मद शमी की 360 दिन बाद मैदान पर वापसी हुई है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला 19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

रणजी में चटकाए चार विकेटImage Credit : Mohammed Shami Twitter05 / 05

रणजी में चटकाए चार विकेट

मोहम्मद शमी इन दिनों रणजी ट्रॉफी में बंगाल टीम की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 4 विकेट और दूसरी पारी में एक विकेट चटकाए हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!