क्रिकेट

शाहिद अफरीदी से क्यों हो रही वैभव सूर्यवंशी की तुलना? पाकिस्तानी दिग्गज ने बताया कारण

आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंद पर 97 रनों की तूफानी पारी ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। उनकी तुलना शाहिद अफरीदी से की जा रही है। राजस्थान रॉयल्स के इस उभरते सितारे ने एक अनकैप्ड बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही अपनी निडर बल्लेबाजी से गेंदबाजों को मुश्किल में डाल दिया है।

Image

वैभव सूर्यवंशी की तुलना शाहिद अफरीदी से।

आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंद पर 97 रनों की तूफानी पारी ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। इसके चलते वैभव सूर्यवंशी की तुलना कई दिग्गज क्रिकेटरों से हो रही है। इसमें अब एक नया नाम जुड़ गया है। वो है पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का। पाकिस्तान के महान बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने वैभव की तारीफ करते हुए अफरीदी से तुलना की है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली गई वैभव की ताबड़तोड़ पारी ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। साथ ही गेंदबाजों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि वह वैभव के तूफान को रोकने के लिए क्या करें? ऐसे में इस पारी के 24 घंटे से भी कम समय के भीतर यूसुफ ने कहा कि इस युवा खिलाड़ी को देखकर उन्हें युवा शाहिद अफरीदी की याद आ गई। सोशल मीडिया पर वैभव की तारीफ करते हुए यूसुफ ने लिखा कि, वैभव को देख उन्हें शाहिद अफरीदी की याद आती है, जब वह निडर होकर बल्लेबाजी किया करते थे।

हैदराबाद के खिलाफ खेली विध्वंसक पारी

अपने करियर के सुनहरे दिनों में क्रिकेट के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में से एक रहे अफरीदी के साथ की गई तुलना ने इस युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी की चर्चा और तेज हो गई है। जिनकी निडर बल्लेबाजी आईपीएल 2026 की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गई है। यह युवा खिलाड़ी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने वाला खिलाड़ी बनने से बस जरा सा चूक गया। हैदराबाद के खिलाफ एक और छक्का लगाने की कोशिश में वह 97 रन बनाकर आउट हो गया। फिर भी इस पारी के दौरान वैभव ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

अब सूर्यवंशी के नाम आईपीएल के एक सीजन में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। वैभव ने अभी तक 680 रन बनाए हैं। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के 2023 के 625 रनों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। इस सीजन में उसने 65 छक्के भी जड़े हैं और इस तरह वैभव आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article