क्रिकेट

सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी के मुरीद हुए मोहम्मद रिजवान, कही ये बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 03:41 AM IST

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भारत के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की है और भारत पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न में खेले जाने वाले महामुकाबले के बारे में भी अहम बात कही है।

Image

Mohammad-Rizwan-Suryakumar-Yadav

Photo : Twitter

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2022 के आगाज में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महा-मुकाबले पर टिकी हैं। दोनों टीमों के बीच एक बार फिर प्रशंसकों को धमाकेदार भिड़ंत देखने की उम्मीद है। 23 अक्टूबर में मेलबर्न में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी।

बुलदिंयों पर हैं रिजवान और सूर्यकुमार के सितारे

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के एक-एक खिलाड़ी का सितारा इन दिनों बुलंदियों पर है। वो खिलाड़ी हैं मोहम्मद रिजवान और सूर्यकुमार यादव। मोहम्मद रिजवान आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज हैं वहीं उनके बाद दूसरे पायदान पर सूर्यकुमार यादव हैं। दोनों ही खिलाड़ी बल्ले से लगातार धमाल मचाए हैं और टीम की धुरी बने हुए हैं। सूर्यकुमार दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज बन गए थे लेकिन दो दिन बाद ही उनसे रिजवान ने नंबर एक की कुर्सी छीन ली।

शानदार खिलाड़ी हैं सूर्यकुमार यादव

ऐसे में न्यूजीलैंड दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में धमाकेदार पारी खेलने के बाद मोहम्मद रिजवान ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ की है। रिजवान ने कहा, जिस तरह सूर्यकुमार यादव खेलते हैं उन्हें वो अंदाज पसंद है। वो एक शानदार खिलाड़ी हैं।

दबाव वाला होता है भारत-पाकिस्तान मुकाबलाभारत पाकिस्तान मुकाबले के बारे में रिजवान ने कहा, निश्चित तौर पर भारत पाकिस्तान का मुकाबला दबाव वाला होता है इसलिए मैं चीजों को सामान्य रखने की कोशिश करता हूं। पूरी टीम में इस तरह का माहौल है कि भारत पाकिस्तान का मैच है। लेकिन पिछले एक साल में जिस तरह से मैच हुए हैं मेरे ख्याल से कोई इतना अंतर नहीं रहेगा। हां, विश्व कप का मैच है ये हमारे लिए अहम है।'

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article