क्रिकेट

Mohammad kaif: उम्र 42 की फील्डिंग 24 की बिल्कुल नहीं बदले कैफ, कैच देख स्मिथ को जाएंगे भूल (वीडियो)

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 19, 2023, 07:39 PM IST

Mohammad kaif Catch Video: विशाखापट्टनम वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने हार्दिक पांड्या का एक अद्भुत कैच पकड़ा लेकिन लीजेंड लीग क्रिकेट में मोहम्मद कैफ का कैच भी किसी से कम नहीं। उन्होंने 42 साल की उम्र में जिस तरह की फील्डिंग की है उसने फैंस को पुराने कैफ की याद दिला दी।

Image

मोहम्मद कैफ का कैच

Photo : Twitter

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए विशाखापट्टनम वनडे में कप्तान स्टीव स्मिथ ने हार्दिक पांड्या का एक जबरदस्त कैच पकड़ा, जिसे कैच ऑफ द सेंचुरी की संज्ञा दी जा रही है, लेकिन लीजेंड लीग क्रिकेट में मोहम्मद कैफ ने 42 साल की उम्र में जो किया वह मैदान पर किसी चमत्कार से कम नहीं है।

कैफ की अद्भुत फील्डिंग

लीजेंड लीग क्रिकेट में मोहम्मद कैफ ने एक नहीं दो ऐसा कैच पकड़ा जिसने पुराने दिन की याद दिला दी। एशियन लायन्स और इंडिया महाराज के बीच हुए मैच में कैफ की फील्डिंग देखकर फैंस भौचक्के रह गए।

9वें ओवर में प्रज्ञान ओझा की गेंद पर उपुल थरंगा ने एक शानदार कवर ड्राइव मारा, लेकिन कैफ ने अपनी दाईं ओर छलांग लगाकर अद्भुत कैच पकड़ लिया। उनकी इस दमदार फील्डिंग के दम पर खतरनाक दिख रहे उपुल थरंगा 50 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 31 गेंदों में 7 चौके और एक छक्‍के की मदद से 50 रन बनाए। कैफ यहीं नहीं रुके उन्होंने इसी मैच में एक और जबरदस्त फील्डिंग का नमूना पेश किया जब उन्होंने मोहम्मद हफीज को पवेलियन भेजा।

16वें ओवर में दिखा नजारा

16वें ओवर में प्रवीण तांबे गेंदबाजी कर रहे थे। तीसरी गेंद पर हफीज ने हवा में एक शॉट खेला, लेकिन असंभव दिख रहे इस कैच को कैफ ने अपनी चुस्ती और फुर्ती से संभव कर दिखाया और हफीज को 38 रन के स्कोर पर वापस जाना पड़ा।

फैंस कर रहे हैं तारीफ

42 साल की उम्र में कैफ की इस तरह की फील्डिंग की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। कैफ का यह कैच सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, कैफ की इस जबरदस्त फील्डिंग का फायदा उनकी टीम को नहीं मिला, क्योंकि इंडिया महाराजा को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। एशियन लायन्स ने यह मैच 85 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एशियन लायन्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे, जबकि इंडिया महाराज की टीम केवल 106 रन पर ढेर हो गई।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article