क्रिकेट

ये तो आपके प्राइस से भी कम है, मिचेल स्टार्क ने सुनाया आईपीएल फाइनल का मजेदार किस्सा

Mitchell Starc On IPL Final: मिचेल स्टार्क ने आईपीएल फाइनल को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया है। उन्होंने प्रजेंटेशन सेरेमनी में हुई देरी पर भी सवाल उठाया है और अपने प्राइस पर भी टिप्पणी की है।

Image

मिचेल स्टार्क (साभार-IPL, SCREENGRAB)

Mitchell Starc On IPL Final: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2024 फाइनल को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया है जिसे सुनकर आपकी हंसी छूट जाएगी। पूरे टूर्नामेंट में स्टार्क आईपीएल में अपने फॉर्म से जूझते रहे लेकिन नॉकआउट मुकाबले में उन्होंने अपना क्लास दिखाया और कोलकाता को तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक इंटरव्यू में मिचेल स्टार्क ने आईपीएल फाइनल मैच से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने फाइनल मैच की प्रजेंटेशन में हुई देरी पर सवाल उठाया। स्टार्क ने कहा 'आईपीएल फाइनल का प्रजेंटेशन देर रात 12 बजे के बाद शुरू हुआ जिसने रोमांच को थोड़ा फीका कर दिया। उसके बाद विनिंग टीम को 20 करोड़ रुपये का चेक दिया गया। युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने चेक देखकर कहा 'ये तो इतना भी नहीं है जितना आपको मिला है।

IPL 2024 में अपने प्राइस पर स्टार्क

मिचेल स्टार्क को आईपीएल 2023 के ऑक्शन में 24.75 करोड़ रुपये में केकेआर ने खरीदा था। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। स्टार्क के अलावा एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस 20.50 करोड़ में बिके थे। जब उनके प्राइस को लेकर सवाल किया गया तो स्टार्क ने हंसते हुए कहा 'पैट और मुझे अच्छी-खासी रकम दी गई थी। हमने पहला मैच खेला और फिर 9 हफ्ते बाद हम दोबारा फाइनल में खेले। अचानक ऐसा हुआ कि दो सबसे महंगे खिलाड़ी आईपीएल फाइनल खेल रहे थे।

IPL 2024 में मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में स्टार्क के प्रदर्शन की बात करें तो शुरुआत में भले ही वह महंगे साबित रहे, लेकिन नॉकआउट मैच में उन्होंने साबित कर दिया कि वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईपीएल के नॉकआउट मैच यानी क्वालीफायर 1 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट जबकि फाइनल में 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। वह फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए थे। पूरे सीजन की बात करें तो 13 मैच में उन्होंने कुल 17 विकेट चटकाए।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article