क्रिकेट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर बरसे माइकल क्लार्क, बोले- इस खिलाड़ी को 'बलि का बकरा' बनाया गया

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 8, 2022, 03:55 PM IST

Michael Clarke on David Warner: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान माइकल क्लार्क ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि गेंद से छेड़खानी मामले के बाद डेविड वॉर्नर को ‘बलि का बकरा’ बनाया गया। वॉर्नर ने हाल में याचिका भी वापस ली है।

Image

माइकल क्लार्क (Cricket Australia)

Photo : Twitter

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने देश के क्रिकेट बोर्ड पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि गेंद से छेड़खानी मामले के बाद डेविड वॉर्नर को ‘बलि का बकरा’ बनाया गया।

उस प्रकरण के चार साल बाद वॉर्नर पर अभी भी कप्तानी को लेकर आजीवन प्रतिबंध लगा हुआ है जबकि उस मामले में वॉर्नर के समान ही दोषी रहे स्टीव स्मिथ वेस्टइंडीज के खिलाफ दिन रात के टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं ।

वॉर्नर ने नाराजगी में बुधवार को कप्तानी से आजीवन प्रतिबंध हटाने के लिये अपना आवेदन वापिस ले लिया। क्लार्क ने बिग स्पोटर्स ब्रेकफास्ट में कहा ,‘‘ वह निराश और दुखी है । वह इस बात से और भी दुखी होगा कि स्टीव स्मिथ को टेस्ट कप्तानी का मौका दिया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उसकी निराशा समझ सकता हूं । उसे कप्तानी से वंचित कर दिया गया । बोर्ड का रवैया भी अस्थिर रहा है । यह अविश्वसनीय है कि एक के लिये कुछ और नियम और दूसरे के लिये कुछ और । अगर बोर्ड को लगता है कि दक्षिण अफ्रीका में उस मामले में शामिल सभी लोगों को कप्तानी से परे रखा जायेगा तो यह उचित होता।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन वॉर्नर पर प्रतिबंध बरकरार है और स्मिथ को कप्तान बना दिया गया है या कैमरून बेनक्रॉफ्ट को भी मौका मिल जाये तो फिर वॉर्नर को क्यो नहीं । उसे बलि का बकरा बनाया गया है।’’

End of Article