क्रिकेट

MI vs RCB Live Score Streaming Online: कब और कहां देखें मुंबई और बेंगलुरु का महामुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

MI vs RCB Live Score Streaming, Mumbai vs Bangalore TV Telecast Channel Today IPL Match: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज के टी 20 मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जिओ होटस्टार एप्प पर और टीवी टेलीकास्ट का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स18 पर 7:30 पर होगा। आज के मैच का टॉस 7:00 PM पर वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होगा

Image

मुंबई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

IPL 2025, MI vs RCB Score Live Streaming Online Today IPL Match: आईपीएल में आज विराट कोहली और रोहित शर्मा एक दूसरे के सामने होंगे। 20वें मुकाबले में वानखेड़े के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मुंबई खराब दौर से गुजर रही है और अब तक केवल एक मुकाबला ही जीत पाई है, वहीं दूसरी तरफ आरसीबी अलग अंदाज में खेल रही है। इस बार पाटीदार की टीम ने बैक टू बैक मुकाबला जीतकर सीजन की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन आखिरी मुकाबले में गुजरात ने घर पर घुसकर 8 विकेट से पटखनी दी थी।

अब मुकाबला मुंबई के गढ़ में जहां टीम कोलकाता को 8 विकेट से रौंद चुकी है। हार्दिक एंड कंपनी अपने घर पर दूसरा मुकाबला जीतना चाहेगी। हेड टू हेड की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 33 मुकाबलों में 19 में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है, जबकि 14 मुकाबलों में आरसीबी को जीत मिली है। आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

MI vs RCB IPL Match Details in Hindi

मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जानकारीविवरण
मैचमुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
तारीखसोमवार, 7 अप्रैल 2025
स्थानवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
समयशाम 7:30 बजे (IST)
टॉस का समयशाम 7:00 बजे
टीवी ब्रॉडकास्टStar Sports Network
लाइव स्ट्रीमिंगJioCinema ऐप और वेबसाइट

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Today Match Date)

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला सोमवार (7 अप्रैल) को खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Today Match Venue)

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Today Match Time)

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Match On Tv)

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Match Live Score Streaming)

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar)और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

मुंबई और बेंगलुरु की टीम

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर, जसप्रीत बुमराह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फिल साॅल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article