क्रिकेट

MI vs GT Dream 11 Prediction: अपने घर पर गुजरात टाइटंस से टकराएगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले चुने बेस्ट ड्रीम 11 टीम

MI vs GT Dream 11 Prediction: आईपीएल 2025 के 56वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम की टक्कर गुजरात टाइटंस से होने वाली है। इस धमाकेदार मैच का आयोजन वानखेड़े स्टेडियम में किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम और किन खिलाड़ियों को कप्तान और उप-कप्तान बनाना चाहिए।

Image

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस ड्रीम 11 टीम

MI vs GT IPL 2025 Dream 11 Prediction: प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार मुंबई इंडियंस का सामना आईपीएल में मंगलवार को गुजरात टाइटंस से होगा तो फॉर्म में चल रहे गुजरात के शीर्षक्रम के तीनों बल्लेबाजों के लिये बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने की कड़ी चुनौती होगी।सभी टीमों में सर्वश्रेष्ठ नेट रनरेट वाली मुंबई की टीम को बाकी तीन में से दो मैच जीतने होंगे ताकि प्लेआफ में प्रवेश कर सके । पांच बार की चैम्पियन टीम इनमें से दो मैच अपने मैदान पर खेलेगी जहां उसने पांच में से चार मैच जीते हैं।

वहीं चौथी रैंकिंग वाली गुजरात की टीम को अभी चार मैच खेलने हैं जिनमें से दो अहमदाबाद में खेलने हैं जहां उसने पांच में से चार मैच जीते हैं । शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को भी प्लेआफ में पहुंचने के लिये दो मैच और जीतने हैं। गुजरात के बी साइ सुदर्शन (504 रन), जोस बटलर (470) और कप्तान गिल (465) जबर्दस्त फॉर्म में हैं । अब उन्हें मुंबई के ट्रेंट बोल्ट (16 विकेट), हार्दिक पंड्या (13) , जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर का सामना करना है जो आसान नहीं होगा।मुंबई के जीत की राह पर लौटने के बाद से इन्होंने किसी मैच में 200 से अधिक रन विरोधी टीम को बनाने नहीं दिये हैं । मुंबई खराब शुरूआत के बाद लगातार छह मैच जीतकर आत्मविश्वास से ओतप्रोत है।

गुजरात और मुंबई के बीच होने वाले इस मुकाबले में इन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। गुजरात की ओर से जोस बटलर, साई सुदर्शन, राशिद खान और कगिसो रबाडा जैसे खिलाड़ी पर नजर रहेगी। जीटी ने एमआई के खिलाफ पिछले 5 आईपीएल मुकाबलों में से 3 में जीत हासिल की है और उसके हौसले बुलंद हैं।

वहीं मुंबई की ओर से रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ी मैच विनर साबित हो सकते हैं। पांच बार की आईपीएल चैंपियन होने के बावजूद, मुंबई इस मैदान पर गुजरात के खिलाफ अभी तक जीत हासिल नहीं कर पाई है। ऐसे में मुंबई इस इंतजार को खत्म करना चाहेगी।

तारीख: मंगलवार, 06 मई 2025

स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

समय: रात 7:30 बजे IST

प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स (टीवी), जियोहॉटस्टार (स्ट्रीमिंग)

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस मैच की ड्रीम इलेवन (MI vs GT Dream 11 Team)

विकेटकीपर- जोस बटलर

बैटर- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, साई सुदर्शन

ऑलराउंडर- मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या, विल जैक्स

गेंदबाज- दीपक चाहर, कगिसो रबाडा, राशिद खान

कप्तान- रोहित शर्मा

उप-कप्तान- हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस मैच की ड्रीम इलेवन (MI vs GT Dream 11 Team-2)

विकेटकीपर-जोस बटलर

बैटर- सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, साई सुदर्शन

ऑलराउंडर- मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या, विल जैक्स

गेंदबाज- दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब-उर्र रहमान

कप्तान- हार्दिक पांड्या

उप-कप्तान-शुभमन गिल

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस मैच की ड्रीम इलेवन (MI vs GT Dream 11 Team-3)

विकेटकीपर-साई सुदर्शन, जोस बटलर

बैटर-तिलक वर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव

ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, विल जैक्स

गेंदबाज- राशिद खान, मुजीब-उर्र रहमान, ट्रेंट बोल्ट, कगिसो रबाडा

कप्तान- सूर्यकुमार यादव

उप-कप्तान- हार्दिक पांड्या।

दोनों टीमों का स्क्वॉड (MI vs GT Squads)

मुंबई इंडियंस स्क्वॉड- रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा, रीस टॉप्ली, मुजीब उर्र रहमान, हार्दिक पांड्या, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवॉन जैकब्स।

गुजरात टाइटंस स्क्वॉड-शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article