Birthday Girls Meg Lanning : ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर इतिहास रचने को तैयार हैं। उनकी कप्तानी की टीम दिल्ली कैपिटल्स विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीरीज के खिताबी मुकाबले में पहुंच गई हैं। रविवार को मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में आयोजित होने वाले खिताबी मुकाबले में उनका सामना हरमनप्रीत की टीम मुंबई इंडियंस से होगा। शनिवार को 31 साल की हुईं मेग लैनिंग एक बार फिर बड़ा कमाल करने वाली हैं। वे इससे पहले भी अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को कई अवॉर्ड्स दिलवा चुकी हैं। मेग लैनिंग का उपनाम द मेगास्टार है।
यह ट्रॉफी दिला चुकी हैं लैनिंग
2010 में डेब्यू करने वाली मेग लैनिंग ऑस्ट्रेलिया टीम को वनडे, टी20 और कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी टीम को चैम्पिसन बना चुकी हैं। उन्होंने 2014, 2016, 2018 और 2020 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी अपने नाम की थी। इसी तरह 2022 में वनडे वर्ल्ड कप का टाइटल जीती थीं। इसके अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में भी कंगारु टीम को चैम्पियन बनाई थीं।
2000 रन बनाने पाली पहली ऑस्ट्रेलियाई
31 साल की मेग लैनिंग ने अपने 13 साल के करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। इसमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनी थीं। इसके अलावा सबसे ज्यादा वनडे में शतक, महिलस क्रिकेट के टी20 में सबसे बड़ा स्कोर भी लैनिंग के नाम है। लैनिंग ने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 63 गेंद पर 133 रन की तूफानी पारी खेलकर रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज की थीं।
