क्रिकेट

IND vs AUS: मार्नस लाबुशेन ने बताया ऑस्ट्रेलिया ने एमसीजी टेस्ट के चौथे दिन क्यों घोषित नहीं की पारी?

ऑस्ट्रेलिया के लिए मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने बताया है कि भारतीय टीम को मैच के पांचवें और आखिरी दिन रन लक्ष्य का पीछा करने में परेशानी होगी या नहीं और उनकी टीम मे चौथे दिन पारी समाप्ति की घोषणा क्यों नहीं की?

Image

मार्नस लाबुशेन

Photo : AP

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले मार्नस लाबुशेन ने रविवार को कहा कि भारत के लिए ऐसे विकेट पर लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो सकता है जिसमें असमान उछाल है। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट पर 228 रन बनाए हैं और उसकी कुल बढ़त 333 रन की हो गई है। लाबुशेन ने सर्वाधिक 70 रन बनाए जबकि निचले क्रम में पैट कमिंस (41), नाथन लियोन (नाबाद 41) और स्कॉट बोलैंड (नाबाद 10) ने उपयोगी योगदान दिया।

गेंद के उछाल में आई है कमी

लाबुशेन से जब पूछा गया कि पांचवें दिन पिच का व्यवहार कैसा होगा, उन्होंने कहा,'मेरा मानना है की पहली पारी में पिच से कुछ मूवमेंट मिल रहा था। निश्चित रूप से पहले 40 से 50 ओवर तक रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ उछाल कम और असमान हो गई। इसलिए हमने देखा कि अधिकतर गेंद विकेट को निशाना बनाकर की गई। सीम मूवमेंट शायद पहले जैसा ही है लेकिन अब कम गेंद उछाल ले रही है और ऐसे में बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाता है।'

हमारे पास नहीं था पारी समाप्ति की घोषणा का विकल्प

लाबुशेन ने यह नहीं बताया कि उनकी टीम कल सुबह मौजूदा स्कोर पर ही पारी समाप्त की घोषणा करेगी या नहीं लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि चौथे दिन उनकी टीम ने रणनीति पर अमल किया। उन्होंने कहा,'मुझे बहुत खुशी हुई कि आप सोचते हैं कि मुझे यह पता है कि हमारी टीम पारी समाप्ति की घोषणा करेगी या नहीं। जाहिर तौर पर हमारे लिए एकदम सही परिणाम था। हमें लग रहा था कि हम गेंदबाजी करके उन पर दबाव बनाएंगे लेकिन जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की और हमें 40–50 ओवर तक दबाव में रखा उसे देखते हुए पारी समाप्ति की घोषणा करने का हमारे पास विकल्प नहीं था। हम अभी जिस स्थिति में है उसके लिए निचले क्रम को बहुत अधिक श्रेय दिया जाना चाहिए।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article