सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि एक स्मार्टफोन कंपनी ने 11,970mAh की रेटेड क्षमता वाली बैटरी का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया है। टिप्स्टर ने कंपनी का नाम सीधे तौर पर नहीं बताया है, लेकिन इसे Vivo से जोड़कर देखा जा रहा है।
लीक के मुताबिक, इस बैटरी की सामान्य क्षमता करीब 12,000mAh हो सकती है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी इस बैटरी को किस स्मार्टफोन में इस्तेमाल करेगी। फोन का नाम और लॉन्च टाइमलाइन भी सामने नहीं आई है।
बड़ी स्क्रीन वाले फोन में भी मिल सकती है बड़ी बैटरी
रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि Vivo भविष्य में बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन के लिए इससे भी ज्यादा क्षमता वाली बैटरी पर काम कर रही है। इसका मतलब है कि कंपनी एक से ज्यादा डिवाइस में बड़ी बैटरी देने की तैयारी कर सकती है।
इसके अलावा Vivo के अगले जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर भी जानकारी सामने आई है। यह फोन अगले साल लॉन्च हो सकता है। कंपनी फिलहाल इसके डिजाइन के अलग-अलग विकल्पों पर विचार कर रही है। इनमें सामान्य बड़ी स्क्रीन वाला फोल्डेबल डिजाइन और ज्यादा चौड़ी डिस्प्ले वाला डिजाइन शामिल है।
वहीं, Vivo के सब-ब्रांड iQOO के एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर भी काम चल रहा है, जिसमें मिड-साइज डिस्प्ले मिल सकती है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, iQOO अगले साल की दूसरी छमाही में चौड़ी डिस्प्ले वाला फोल्डेबल फोन भी पेश कर सकता है।
10,000mAh बैटरी वाले फोन की बढ़ रही है रेस
बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की रेस में कई कंपनियां शामिल हो चुकी हैं। Vivo S2 FE में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Oppo ने सितंबर में 10,000mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro Max पेश किया था। इसके अलावा Honor की Win सीरीज में भी 10,000mAh बैटरी दी गई है।
Honor Power 2 में 10,080mAh और Realme P4 Power में 10,001mAh की बैटरी मिलती है। इसी बीच Oppo का एक नया स्मार्टफोन मॉडल नंबर PNC110 के साथ MIIT डेटाबेस पर भी देखा गया है। इसमें 11,640mAh की सेल या करीब 12,000mAh की सामान्य क्षमता वाली बैटरी मिलने की जानकारी सामने आई है।
फिलहाल Vivo के 12,000mAh बैटरी वाले फोन को लेकर कंपनी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में इसकी कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट के लिए अभी इंतजार करना होगा।
