टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'इरादा साफ हो तो...'- काजी तौकीर पर भड़की Manish Goel की टीम, सपोर्ट में उतरे फैंस

Bigg Boss 20 Manish Goel Team Slams Qazi Touqeer: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' फेम काजी तौकीर पर मनीष गोयल की टीम ने नाराजगी जाहिर की है। लेकिन इस मामले में फैंस काजी के सपोर्ट में आए हैं।

Image

Bigg Boss 20: काजी तौकीर पर भड़की मनीष गोयल की टीम (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Manish Goel Team Slams Qazi Touqeer: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों के प्रति शो का उत्साह बढ़ा दिया है। बीते दिन शो में काजी तौकीर ने लहंगा पहनकर 'काजीना' का अवतार अपनाया था। उन्होंने पहले गुल्लू को छेड़ने की कोशिश की तो वहीं बाद में मनीष गोयल से भी मजाक किया। हालांकि मनीष गोयल ने उन्हें अपने साथ बाथरूम की ओर ले गए। इस मामले पर काजी तौकीर ने मनीष गोयल को कहा कि आपने जिस तरह से मुझे पकड़ा था, वो मुझे अच्छा नहीं लगा। वहीं काजी तौकीर की बात पर मनीष गोयल ने 'वुमन कार्ड' खेलने का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर अब मनीष गोयल की टीम ने काजी तौकीर पर नाराजगी जाहिर की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Arishfa Khan-लव गिल में हुई धक्का-मुक्की, बर्तन के चलते हुए घर में कलेश

मनीष गोयल की टीम ने ट्वीट कर काजी तौकीर को आड़े हाथों लिया। मनीष की टीम ने ट्वीट में लिखा, "कभी-कभी यह देखकर हैरानी होती है कि कैसे मस्ती-मजाक के एक पल को अपने एजेंडे के हिसाब से पूरी तरह अलग कहानी बना दिया जाता है। किसी बात का संदर्भ समझने और जानबूझकर उसे तोड़-मरोड़कर किसी के चरित्र पर सवाल उठाने में फर्क होता है। जब इरादे साफ होते हैं, तो बेवजह की कहानियां गढ़ने और सोची-समझी साजिशों से सच्चाई नहीं बदलती। और अगर आपका पूरा खेल सिर्फ किसी को उकसाकर उसकी प्रतिक्रिया पाने पर टिका है, तो शायद अब आपको अपनी रणनीति बदलने के बारे में सोचना चाहिए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Scout OP ने Yung DSA पर उठाया हाथ, मेकर्स ने दी एक साथ 4 कड़ी सजाएं

    मनीष गोयल की टीम ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "सम्मान करना एक खूबी है, कमजोरी नहीं। इसी तरह, किसी की अच्छाई को उसकी कमजोरी समझने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए।" मनीष गोयल की टीम का ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। लेकिन इस मामले पर फैंस ने काजी तौकीर का समर्थन किया है।

    काजी तौकीर के सपोर्ट में एक यूजर ने लिखा, "मिस्टर गोयल का इरादा भले ही साफ हो, लेकिन हरकत बहुत ही चौंकाने वाली और डराने वाली थी। किसी को महिला के रूप में बाथरूम तक घसीटना बहुत ही भद्दा लगा। उम्मीद करती हूं कि मिस्टर गोयल को ये समझ आए और वो ऐसा बिल्कुल दोबारा न करें।" दूसरे यूजर ने लिखा, "तो भाई तुमने उसे घसीटा क्यों, एक दर्शक के नाते भी ये देखना बहुत अजीब लगा। हां ये मजाक था, लेकिन बगैर किसी की मर्जी के छूना मजाक नहीं है। हमें पता है कि काजी मजाक कर रहा है, लेकिन ये देखना बहुत ही असहज रहा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "आपने काजी को बाथरूम तक घसीटा कैसे और बाद में आप संत बन रहे हो। तब भी काजी आपके साथ प्रैंक कर रहा था, अगर कोई और होता तो मुद्दा बन जाता।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article