एजुकेशन

UP NEET UG 2026: स्ट्रे वैकेंसी राउंड की मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स जारी, 2546 उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी

DGME, उत्तर प्रदेश ने UP NEET UG 2026 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड की सीट मैट्रिक्स और स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस राउंड में सरकारी और प्राइवेट मेडिकल व डेंटल कॉलेजों की कुल 115 खाली सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

Image

UP NEET UG 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

उत्तर प्रदेश में MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME), उत्तर प्रदेश ने UP NEET UG 2026 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड की सीट मैट्रिक्स और स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस राउंड में सरकारी और प्राइवेट मेडिकल व डेंटल कॉलेजों की कुल 115 खाली सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। जारी मेरिट लिस्ट में कुल 2,546 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों को पहले के काउंसलिंग राउंड में सीट नहीं मिल पाई थी, उनके पास एडमिशन पाने का एक और मौका है।

DGME की ओर से जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार, इस राउंड में MBBS की 93 और BDS की 22 सीटें उपलब्ध हैं। यानी सबसे ज्यादा सीटें MBBS कोर्स में हैं। संस्थानों के आधार पर देखें तो 11 सीटें सरकारी और 104 सीटें प्राइवेट कॉलेजों में हैं।

कोर्सखाली सीटें
MBBS93
BDS22
कुल115

सरकारी संस्थानों में MBBS की 10 और BDS की एक सीट उपलब्ध है। खाली MBBS सीटों में सोनभद्र, बहराइच, हरदोई, जौनपुर और सुल्तानपुर के ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

कहां देखें मेरिट लिस्ट और सीटों की जानकारी?

जिन उम्मीदवारों ने स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अपना नाम स्टेट मेरिट लिस्ट में देख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाना होगा।

वेबसाइट पर संबंधित मेरिट लिस्ट और सीट मैट्रिक्स की PDF खोलकर उम्मीदवार जरूरी जानकारी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया, चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट से जुड़ी तारीखों के लिए भी आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Choice Filling और Choice Locking में क्या है अंतर?

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article