स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने एक बार फिर बताया है कि वह अपने पिता के रास्ते पर चलने को तैयार है, लेकिन उनसे अलग अप्रोच रखते हैं। आर्यवीर ने मंगलवार को अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी ने भारतीय टीम के मजबूत स्कोर की नींव भी रख दी। साथ ही आर्यवीर पिता से अलग क्रिकेटिंग शैली में प्रदर्शन किया।
यह आर्यवीर का इस टूर्नामेंट में दूसरा 50 प्लस स्कोर है। इससे पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला चला नहीं था। वह 22 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। इसका उन्होंने बहुत मलाल था। तीसरे और अहम मुकाबले में खुद को बैक करते हुए उन्होंने शानदार शतक जड़ा।
जड़ चुके हैं 17 चौके और 7 छक्के
आर्यवीर ने कप्तान लक्ष्य का विकेट गिरने के बाद धैर्य से खेलते हुए 131 गेंद पर 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। आर्यवीर 168 गेंद पर 160 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान अपनी इस पारी में 17 चौके और 7 छक्के जड़े। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए विनीत के साथ मिलकर 183 गेंद पर 193 रन की साझेदारी की।
सूझबूझ भरी पारी
आर्यवीर के पिता यानी वीरेंद्र सहवाग अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे, लेकिन उन्होंने इस मैच में बिना किसी जोखिम के बल्लेबाजी की। उन्होंने सूझबूझ दिखाया और अपनी पारी को बुना। उन्होंने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। लक्ष्य के जाने के बाद उन्हें वीके विनीत का साथ मिला। उनका यह अंदाज अपने पिता से काफी अलग है। नेपाल के खिलाफ आर्यवीर ने तूफानी पारी खेली थी, लेकिन आज उनका शांत स्वभाव देख हर कोई हैरान है।
