क्रिकेट

Ashes 2023: मार्नस लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा द ओवल में क्रिकेट फैंस से भिड़े, देखें Video

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 31, 2023, 11:07 AM IST

Ashes 2023, England vs Australia 5th Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। मैच रोमांंचक मोड़ पर पहुंच गया है। इस दौरान दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिकेट फैंस से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

क्रिकेट फैंस से बात करते हुए उसमान ख्वाजा और लाबुशेन। (फोटो- Screengrab)

Photo : Twitter

Ashes 2023, England vs Australia 5th Test: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज का रोमांच दिनोंदिन बढ़ रहा है। पांचवें टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 385 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने दूसरी पारी की शुरुआत की। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बिना किसी नुकसान के 38 ओवर में 135 रन बना लिए। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने अर्धशतकीय पारी खेली। डेविड वॉर्नर 58 रन बनाकर और उस्मान ख्वाजा ने 69 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मैच के अंतिम दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 249 रन चाहिए।

ड्रेसिंग रूम जाते समय हुआ विवाद

पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन का मैच खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और क्रिकेट फैंस आप में भिड़ते हुए नजर आए। इस दौरान मार्नस लाबुशेन और उस्मान ख्वाजा एक क्रिकेट फैंस से भिड़ते हुए नजर आए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

इस बात पर हुआ विवाद

वायरल वीडियो में दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे। उसी दौरान स्टैंड में मौजूद इंग्लैंड के एक क्रिकेट फैंस हर खिलाड़ी को बोरिंग बोलकर चिल्लाते हुए दिख रहा था। उस फैंस ने लाबुशेन और ख्वाजा के सामने भी बोला। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के रूकने के बाद फैंस को टोका तो उसने तुरंत माफी भी मांग ली। इस दौरान जब लाबुशेन ने फैंस से पूछने के लिए आगे बढ़े की उस्मान ख्वाजा ने उनको रोक लिया और क्रिकेट फैंस को शांत रहने की सलाह दी। आपको बता दूं कि यह पहला मौका नहीं है कि जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मौजूदा एशेज सीरीज में इंग्लिश फैंस से भिड़े हों। इससे भी पहले भी कई बार भिड़ चुके हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article