क्रिकेट

IND U19 vs PAK U19: अर्जुन पर भारी पड़ा हमजा का शतक, रोमांचक मुकाबले में हारा भारत; पाकिस्तान ने 3 विकेट से दी मात

हमजा जहूर ने नाबाद 100 रन बनाए और पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप में भारत पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। उन्होंने 12 गेंद बाकी रहते 209 रन का टारगेट हासिल कर लिया। उनकी मैच जिताने वाली पारी अर्जुन राजपूत के शानदार 107 रन पर भारी पड़ी, जिससे पाकिस्तान ने 61/5 से उबरकर मैच अपने नाम किया।

Image

पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सीनियर क्रिकेट में तो भारत का पाकिस्तान पर दबदबा है, लेकिन अंडर-19 क्रिकेट में पाकिस्तान भारत पर भारी पड़ गया। ओमान के मस्कट शहर स्थित अल-अमीरात में खेले गए अंडर-19 एशिया कप मैच में पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से मात देकर रोमांचक जीत दर्ज की। आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में पाकिस्तान के हमजा जहूर ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली।

टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अर्जुन राजपूत के 107 की बदौलत 208 रन बनाए। अर्जुन राजपूत ने जबरदस्त सेंचुरी लगाकर भारत को लड़ने का मौका दिया था, लेकिन हमजा ज़हूर ने शानदार वापसी करते हुए नाबाद 100 रन बनाए और पाकिस्तान को तीन विकेट से जीत दिलाई। पाकिस्तान ने जीत के साथ ही अंडर-19 एशिया कप में भारत की दीवाली पार्टी खराब कर दी।

साझेदारी ने पलटा मैच

चेज के ज्यादातर समय, इंडिया पूरी तरह कंट्रोल में दिख रहा था। पाकिस्तान 61/5 पर फिसलकर हार की ओर बढ़ रहा था, लेकिन जहूर ने इनिंग्स को गिरने नहीं दिया। उन्होंने हसनैन अब्बास डार के साथ मिलकर 107 रन की पार्टनरशिप की और आखिर में टीम को संभाला। मुश्किल दौर से वापसी करते हुए पाकिस्तान ने एक यादगार जीत दर्ज की,जिसमें जहूर के नाबाद शतक ने राजपूत की शानदार कोशिश को फीका कर दिया।

प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा पाकिस्तान

इस नतीजे से अंडर-19 एशिया कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत का सिलसिला लगातार दो एडिशन तक पहुंच गया। पिछले साल दुबई में उन्होंने समीर मिन्हास के शानदार 171 रन की मदद से अपने कट्टर विरोधी को हराया था। इस बार जहूर ने मैच जिताने वाली भूमिका निभाई, जिससे पाकिस्तान को भारत पर एक और यादगार जीत मिली। इस जीत से ग्रुप A की स्टैंडिंग भी बदल गई, जिससे पाकिस्तान फिर से टॉप पर आ गया और भारत दूसरे नंबर पर आ गया। भारत अब 10 नवंबर को UAE के खिलाफ वापसी करना चाहेगा।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article