पंजाबी

Daler Mehndi ने कॉन्सर्ट विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, दिवाली पर पोस्ट शेयर कर बोले- जो हुआ उसने मुझे...

Daler Mehndi On Concert Controversy: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने हाल ही में पोस्ट साझा कर उत्तराखंड कॉन्सर्ट विवाद पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि जो भी हाल ही में हुआ, उसने मुझे छू लिया।

Image

Daler Mehndi ने विवाद के बाद पहली बार दिया बयान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Daler Mehndi On Concert Controversy: मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने अपने अंदाज और सिंगिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। दलेर मेहंदी बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, उत्तराखंड में एक कॉन्सर्ट के दौरान दलेर मेहंदी पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शराब पीकर गाना गाने का आरोप लगाया था। लेकिन इस मामले पर मीका सिंह और कपिल शर्मा सहित कई सितारे दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे और उन्होंने बताया कि दलेर मेहंदी ने आज तक शराब को हाथ नहीं लगाया है। हालांकि उनकी तबीयत लंबे वक्त से खराब चल रही है। दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद पर मीका सिंह ने मंत्री सुबोध उनियाल से माफी की मांग भी की थी। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संग बातचीत के बाद मीका सिंह ने मामले को खत्म कर दिया था। लेकिन अब खुद इस मामले पर दलेर मेहंदी ने बयान जारी किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Diwali 2026: बॉलीवुड में दिवाली की धूम, सोनाक्षी-जहीर का दोस्तों संग जश्न; अमिताभ बच्चन ने दिया हेल्थ अपडेट

दलेर मेहंदी ने दिवाली के खास मौके पर कॉन्सर्ट विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लंबा-चौड़ा बयान दिया। दलेर मेहंदी ने पोस्ट में कहा, "इस दिवाली मैं आप सभी का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। इन सालों में मुझे अपने संगीत और हर मंच पर आप सभी से बेशुमार प्यार मिला है। लेकिन हाल के दिनों में मैंने जो प्यार और अपनापन महसूस किया है, उसने मुझे भावुक कर दिया है। इसे शब्दों में बयां करना मेरे लिए मुश्किल है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Katrina Kaif-Vicky Kaushal ने दिखाई बेटे विहान की पहली झलक, फोटो शेयर कर दी दिवाली की बधाई

    दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) ने फैंस का आभार जताते हुए लिखा, "आप जिस तरह मेरे साथ खड़े रहे, मेरे लिए दुआएं कीं और मुझ पर भरोसा जताया, उसके लिए मैं जितना भी आभार व्यक्त करूं, कम है। मैंने आपके हर मैसेज को पढ़ा, आपकी बातें सुनीं और आपकी दुआओं को महसूस किया। इन सबने मुझे बेहद भावुक और आपका आभारी बना दिया है।" दलेर मेहंदी ने अपने परिवार के लिए लिखा, "इस मुश्किल वक्त में मेरा परिवार मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है। मेरे भाई मीका ने मुझे हिम्मत दी और मुश्किलों से दोबारा लड़ने की ताकत दी। मेरी पत्नी तरन ने भी मेरा हौसला बढ़ाया और मेरा साथ दिया। मेरी दोनों बेटियां रबाब और अजित और प्रभजोत ने अपने बेशर्त प्यार से मुझे संभाल लिया। इन सभी ने अपने-अपने तरीके से मेरा साथ निभाया है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि ये सभी मेरे साथ हैं।

    दलेर मेहंदी ने इंडस्ट्री के लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, "संगीत और मनोरंजन जगत से जुड़े सभी लोगों, देश के कोने-कोने से मुझे प्यार देने वाले फैंस और पूरे देश का दिल से शुक्रिया। आपने मुझे इतना प्यार, भरोसा और सम्मान दिया। मैं सिर झुकाकर और दिल से आपका आभार व्यक्त करता हूं।" दलेर मेहंदी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "इन सबके जरिए आपने मुझे 'इक ओंकार' का सही अर्थ याद दिलाया कि हम सब एक हैं, प्यार और सम्मान से बंधे हैं। मुझे हमेशा से लगता था कि परिवार वो नहीं है, जिसमें हम जन्म लेते हैं, बल्कि वो भी है जो हमारे साथ तब खड़े होते हैं, जब हमें सबसे ज्यादा जरूरत होती है। आज मैंने इसका गहराई से अर्थ समझा है। लोग अक्सर एक कलाकार के सफर और उनके प्रभाव के बारे में तब बात करते हैं, जब वो उसे सुनने के लिए होते नहीं हैं। लेकिन मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे ये प्यार देखने को मिला। इसे महसूस करने का और इसका शुक्रिया अदा करने का मौका मिला।"

    दलेर मेहंदी ने पोस्ट के अंत में लिखा कि मैं हर मैसेज और शब्दों का जवाब नहीं दे पाऊंगा, लेकिन याद रखें कि मैंने सभी को देखा है और मैं इस उदारता को कभी नहीं भूलुंगा। इस दिवाली, दीया हर किसी के घर में जलेगा, लेकिन मेरे दिल में जो रोशनी आप सबके प्यार ने जगाई है, वो मेरे लिए सबसे खास है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article