क्रिकेट

IND vs ENG 2nd ODI Match Ticket: भारत और इंग्लैंड वनडे मैच टिकट के लिए बाराबती स्टेडियम में भगदड़, कई फैंस हुए घायल

IND vs ENG 2nd ODI Match Ticket: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का 6 फरवरी से आगाज होने जा रहा है। सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक में खेला जाएगा। इस मुकाबले की टिकट के लिए कटक में भगदर मच गई, जिसमें कई फैंस चोटिल हो गए हैं।

Image

मैच का टिकट लेने के लिए लाइन में खड़े फैंस।

IND vs ENG 2nd ODI Match Ticket: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला कटक होगा। मैच के आगाज से पहले कटक से बड़ी खबर आ रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टिकट की बिक्री बुधवार से शुरू हुई। टिकट खरीदने के लिए काउंटर पर हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे। काउंटर पर फैंस की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती गई और कुछ देर बाद भीड़ अनियंत्रित हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को बल का भी प्रयोग करना पड़ा। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर जायजा लेने पहुंचे।

पुलिस ने चलाई लाठी

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, फैंस की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसको लेकर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घटना के बाद कटक डीसीपी जगमोहन मीणा और अन्य आला पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

टिकट के लिए देर रात लाइन में लगे फैंस

भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले का आनंद हर कोई लेना चाह रहा है। यही वजह है कि फैंस मैच टिकट के लिए रात से ही काउंटर के सामने लाइन लगाकर खड़े हैं। बताया जा रहा है कि 11 हजार 500 टिकट के लिए मंगलवार की रात से 10 हजार से ज्यादा फैंस लाइन में खड़े हैं। वहीं, बुधवार की सुबह भी हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे, जिसके बाद भीड़ बेकाबू हो गई और मामला बिगड़ गया। इस घटना में कई फैंस के घायल होने की खबर आ रही है।

पहले दिन ही खत्म हुई टिकट

भारत और इंग्लैंड़ मैच की टिकट की ब्रिकी के लिए 5 और 6 फरवरी का दिन तय किया गया था। लेकिन कहा यह जा रहा है कि पहले दिन ही मैच की टिकटे बिक गई। टिकट खरीदने के लिए एक व्यवस्था बनाई गई थी। इस व्यवस्था के तहत एक व्यक्ति सिर्फ दो टिकट ही खरीद सकता है। इसके बाद लाइन में खड़े सभी फैंस को टिकट नहीं मिल सकी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article