3 अगस्त से 13 अगस्त के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने 5 मैच की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम चुनी है। सूर्यकुमार यादव को उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि पहली बार दो नए चेहरों को मौका मिला है। आइए वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम के कुछ खास बातों पर नजर डालते हैं।
टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की अनदेखी की गई है, जिसका मतलब है कि बीसीसीआई अब टी20 टीम के लिए युवाओं की ओर देख रही है।
यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को पहली बार टी20 टीम में जगह मिली है। दोनों युवा बल्लेबाजों ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था।
इस टीम में रिंकू सिंह, जितेश शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ को जगह नहीं मिली है। रुतुराज को टेस्ट और वनडे टीम में जगह मिली है।
स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई की टी20 टीम में वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2022 में खेला था।
गेंदबाजी में कोई सीनियर खिलाड़ी नहीं है। अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है। अर्शदीप के अलावा आवेश खान और मुकेश कुमार को जगह मिली है।
विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और ईशान किशन को मौका मिला है। लेकिन प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलेगा ये कप्तान हार्दिक पांड्या और कोच राहुल द्रविड़ की सोच पर निर्भर करता है।
