क्रिकेट

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान लुंगी एन्गिडी को सिर पर लगी चोट, ले जाया गया अस्पताल

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी कैच लेने के दौरान चोटिल हो गए। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें फीजियो ने फौरन अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

Image

लुंगी एन्गिडी (साभार-X)

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उस वक्त दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा जब दूसरी पारी के तीसरे ओवर में टीम के स्टार गेंदबाज लुंगी एन्गिडी कैच लेने के प्रयास में चोटिल हो गए। कैच लेने के प्रयास में लुंगी एन्गिडी सिर के बल गिरे जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जांच की जाएगी। चोट इतनी गंभीर थी कि फिजियो ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी। दिल्ली कैपिटल्स में उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में कन्कशन सब्स्टियूशन के तहत दुश्मंथा चमीरा को शामिल कर लिया गया।

तीसरे ओवर में हुई घटना

यह घटना पंजाब किंग्स के रन चेज के तीसरे ओवर में घटी। कैच लेने की कोशिश में एन्गिडी जमीन पर गिर गए और उनके सिर पर चोट लगी। फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और एम्बुलेंस भी वहीं आ गई, उन्हें बिना देर किए अस्पताल ले जाया गया। लुंगी एन्गिडी का चोटिल होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका है क्योंकि अब तक उन्होंने दिल्ली के लिए शानदार गेंदबाजी की है। 7 मैच में लुंगी एन्गिडी 7 विकेट चटका चुके हैं। एन्गिडी को स्लो-यॉर्कर फेंकने में महारथ हासिल है जो इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

मैच की बात करें तो आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के 152 और नीतीश राणा के 91 रन की पारी के दम पर 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान राणा और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी की। यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article