क्रिकेट

LSG vs CSK Match Toss Update: आज का टॉस किसने जीता, लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

LSG vs CSK Match Toss Update: आईपीएल के 18वें सीजन के 30वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से (Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings) से होने वाली है। इस मैच का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है। मैच में टॉस की खास भूमिका रहने वाली है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आज का टॉस कौन जीता

Who Won the toss today LSG vs CSK PSL 2025 Today Match Toss Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 30वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाली है। इस धमाकेदार मैच का आयोजन लखनऊ के श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है। इन दोनों टीमों का सफर विपरीत रहा है। एक तरफ जहां लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम विजय रथ पर सवार होकर आ रही है वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लगातार पांच मैचों में हार झेलकर मैदान में उतर रही है। इस मैच में टॉस खास भूमिका निभाने वाला है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है और टॉस जीतकर टीम ने क्या फैसला किया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 5 बार टक्कर हो चुकी है। इसमें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 3 मैचों में जीत मिली है वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम केवल एक बार जीत दर्ज कर पाई है। इसके अलावा एक मैच बेनतीजा निकला है। लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच का आयोजन इकाना स्टेडियम में किया जाएगा तो ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर आंकड़े कैसे रहे हैं ये भी जान लेते हैं। इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अब तक 2 बार टक्कर हुई है। इसमें एक बार मेजबान लखनऊ को और एक बार मेहमान चेन्नई को जीत मिली है।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आज के मैच की पिच रिपोर्ट (LSG vs CSK Pitch Report)

आईपीएल 2025 में आज लखनऊ और चेन्नई की टीमों के बीच खेला जाने वाला सीजन का 26वां मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में होने वाला है। इस मैदान की पिच पर इस सीजन बल्लेबाज ही रनों की बारिश करते नजर आ रहे हैं और अब तक मौजूदा सीजन में यहां खेले गए तीन मुकाबलों में भी ऐसा ही देखने को मिला। क्रिकेट स्टेडियम में अब तक का सबसे बड़ा आईपीएल स्कोर (235 रन) केकेआर के नाम रहा है। वहीं सबसे छोटा स्कोर (108 रन) मेजबान एलएसजी के नाम दर्ज हुआ है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 169 रन है। अब तक इकाना स्टेडियम में खेले गए 16 आईपीएल मुकाबलों में 8 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 7 मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत दर्ज करने में सफलता हासिल हुई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर की आईपीएल 2025 में टीमें (LSG and CSK Full Squads In IPL 2025)

लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल टीमः ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अवेश खान, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिस्नोई, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, शमार जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्जके, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद और आकाश सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल टीम: रुतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा, गुरजनपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स टॉस का समय (LSG vs CSK Toss Time)

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज के मैच का टॉस शाम को 7 बजे होगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्सटॉस की जगह (LSG vs CSK Toss Venue)

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज का टॉस किसने जीता (LSG vs CSK Toss Win Today)

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article