LSG vs CSK Match Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 7 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स कार्तिक शर्मा की 71 रन की आतिशी पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना सकी। इसके बाद जीत के लिए मिले 188 रन के लक्ष्य को लखनऊ ने 16.4 ओवर में मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस और निकोलस पूरन की आतिशी पारियों की बदौलत 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। इस मुकाबले में हार के बाद सीएसके के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है।
चेन्नई ने बनाए 5 विकेट पर 187 रन
चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया है। चेन्नई के लिए कार्तिक शर्मा ने सबसे ज्यादा 71 रन की पारी खेली। वहीं शिवम दुबे ने 32(16), डेवाल्ड ब्रेविस ने 25(16) रन बनाए। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट आकाश सिंह ने लिए। वहीं एक एक सफलता मोहम्मद शमी और शाहबाज अहमद को मिली।
चेन्नई ने 52 रन पर गंवाए 3 विकेट
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पारी का आगाज संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ ने किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी की। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर आकाश सिंह की गेंद पर गायकवाड़ निकोलस पूरन के हाथों लपके गए और ये साझेदारी टूट गई। गायकवाड़ ने 13 (9) रन बनाए। इसके बाद आकाश ने दूसरे ओपनर संजू सैमसन को अपने अगले ओवर की तीसरी गेंद पर कैच कराकर सीएसके को दूसरा झटका दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 ओवर में 2 विकेट पर 37 रन बनाए। संजू सैमसन 20 (20) रन बनाकर पवेलियन लौटे। यह सीजन में सीएसक के पॉवरप्ले में बनाया सबसे कम स्कोर है। पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद उर्विल पटेल को भी आकाश पटेल ने चलता कर दिया। 52 के स्कोर पर उर्विल आकाश की गेंद पर मिचेल मार्श के हाथों लपके गए। उन्होंने 6(7) रन बनाए। 52 रन पर चेन्नई ने तीन विकेट गंवा दिए थे। डेवाल्ड ब्रेविस को मोहम्मद शमी ने 15वें ओवर की चौथी गेंद पर कैच करा कर चलता कर दिया। ब्रेविस 25(16) रन बना सके। उनके और कार्तिक के बीच चौथे विकेट के लिए 70 (44) रन की साझेदारी हुई। 122 के स्कोर पर चेन्नई ने चौथा विकेट गंवाया। इसके बाद कार्तिक शर्मा ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी और 142 के स्कोर पर शाहबाज की फिरकी में फंसकर कैच दे बैठे। उन्होंने 71(42) रन बनाए।
लखनऊ ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाज का फैसला
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर घरेलू मैदान पर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11:
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, 10 स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11:
मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव
लखनऊ बनाम चेन्नई हेड टू हेड (Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings Head to Head)
IPL के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अबतक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से तीन मुकाबले में लखनऊ और तीन में चेन्नई को जीत मिली है। वहीं दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा समाप्त हुआ। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला इसी सीजन 10 मई को खेला गया है। इस मैच में चेन्नई ने लखनऊ को मात दी थी।
लखनऊ और चेन्नई की आईपीएल 2026 टीमें (Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings IPL 2026 Full Squads)
लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Lucknow Super Giants Full Squad):
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एडेन मार्क्रम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, जॉर्ज लिंडे, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, अवेश खान, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, एनरिक नोर्किया, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, अर्जुन तेंदुलकर, नमन तिवारी, मयंक यादव।
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Chennai Super Kings Full Squad):
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
