क्रिकेट

LSG vs CSK: लखनऊ और चेन्नई के खिलाड़ियों ने मैदान पर क्यों रखा दो मिनट का मौन?

LSG vs CSK: लखनऊ और चेन्नई के बीच IPL का यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों और स्टेडियम में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखा।

Image

खिलाड़ियों ने रखा दो मिनट का मौन (फोटो साभार- IPL/BCCI)

LSG vs CSK: लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग के 59वें मैच में शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सुपरजायंट्स ने शुरुआती एकादश में तीन बदलाव करते हुए आकाश सिंह, समद अहमद और मुकुल चौधरी को मौका दिया है। सुपरकिंग्स के लिए स्पेंसर जॉनसन पदार्पण करेंगे जबकि गुरजपनीत सिंह को अकील हुसैन की जगह इंपैक्ट खिलाड़ी में रखा गया है। टॉस के बाद दोनों टीमों ने मैदान पर दो मिनट का मौन रखा। वहीं स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी दोनों टीमों का साथ दिया।

खिलाड़ियों ने रखा दो मिनट का मौन

लखनऊ और चेन्नई के बीच IPL का यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों और स्टेडियम में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखा। दरअसल, 13 मई को पूरे उत्तर-प्रदेश में जबरदस्त आंधी-तूफान आया था। इस तूफान में 100 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसी को लेकर मैच से पहले दोनों टीम के प्लेयर्स ने दो मिनट का मौन रखकर अपना शोक व्यक्त किया। इस तूफान में सबसे ज्यादा मौतें प्रयागराज से सामने आई। प्रयागराज में आंधी-तूफान से 26 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।

सीएसके के लिए जीत जरूरी

गौरतलब है कि प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए सीएसके के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी है। वहीं लखनऊ की टीम घरेलू दर्शकों के सामने अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। लखनऊ को को इस सीजन 11 मैचों में से सिर्फ तीन में जीत मिली है और वो अंक तालिका में दसवें स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 11 मैच में 6 जीत और 5 हार के साथ पांचवें स्थान पर है। उसके खाते में 12 अंक हैं। प्लेऑफ में एंट्री के लिए उसे कम से कम दो मैच में जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में बाकी बचे तीनों मुकाबले उसके लिए अहम हैं। जिसकी शुरुआत लखनऊ के साथ भिड़ंत के साथ हो रही है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article