क्रिकेट

Delhi vs UP Live Streaming: पॉइट टेबल में टॉप पर बने रहने की रेस में दिल्ली कैपिटल्स, देखें कब और कहां होगा मुकाबला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2023, 11:23 AM IST

Delhi Capitals vs UP Worriorz: विमेंस प्रीमियर लीग में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह लीग का अंतिम मुकाबला होगा। दिल्ली इस मुकाबले में हरहाल में जीत हासिल करना चाहेगी और पॉइंट टेबल में टॉप पर रहकर लीग का सफर समाप्त करना चाहेगी।

Image

एलिसा हीली और मेग लैनिंग। (फोटो - डब्ल्यूपीएल के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Delhi Capitals vs UP Worriorz: विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच अब अंतिम मोड़ पर पहुंच गया है। मंगलवार को लीग का अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। यह लगातार दूसरा डबल हेडर मुकाबला है। दिन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम यूपी वॉरियर्ज से भिड़ने उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर कर सीधे फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी। वहीं, यूपी वॉरियर्ज दिल्ली के इरादे पर रोक लगाने उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स अभी 10 अंक और +1.978 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है, जबकि यूपी वॉरियर्ज 8 अंक और -0.063 नेट रनरेट के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर है।

कब होगा WPL 2023 दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच मैच (Delhi Capitals vs UP Worriorz Match date)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच 21 मार्च, मंगलवार को खेला जाएगा।

कहां होगा दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच (Delhi Capitals vs UP Worriorz Match venue)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में होगा।

कितने बजे होगा दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच (Delhi Capitals vs UP Worriorz Match Time)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

कहां देखें दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच (where to watch Delhi Capitals vs UP Worriorz Match)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं।

कहां देखें दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 का मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (Delhi Capitals vs UP Worriorz live streaming)

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच WPL 2023 की मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article