क्रिकेट

KKR vs LSG Highlights: रिंकू ने खेली आक्रामक पारी, लेकिन लखनऊ के नवाबों ने दर्ज की रोमांचक जीत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 21, 2023, 12:50 AM IST

IPL 2023, KKR vs LSG Highlights: आईपीएल के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को महज एक रन से हराया। इसी जीत के साथ लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई। इससे पहले गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

Image

KKR vs LSG, Nitish Rana, Krunal Pandya,

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स।
  • यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला गया था।
  • लखनऊ ने कोलकाता को एक रन से हराया।

IPL 2023, KKR vs LSG Highlights:आईपीएल के 68वें मुकाबले में लखनऊ के नवाबों ने रोमांचक जीत हासिल की। लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को उसके मैदान पर रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। लखनऊ ने कोलकाता को 177 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी कोलकाता ने निर्धारित ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सके। इसी जीत के साथ लखनऊ प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई। इससे पहले डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

पूरन ने खेली अर्धशतकीय पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। 55 रन पर टीम के दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। करण शर्मा महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद प्रेरक माकंड़ भी 26 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस भी टीम के लिए लंबी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया और बिना खाता आउट हो गए। कप्तान क्रुणाल पंड्या भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद क्विंटन डी कॉक भी 28 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। इसके बाद निकोलस पूरन ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 193.33 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। इसके बाद रवि बिश्नोई भी कुछ खास कमाल नहं दिखा पाए। कोलकाता के वैभव अरोड़ा, शार्दुल ठाकुर और सुनील नरेन ने दो-दो विकेट लिए।

कोलकाता की शुरुआत अच्छी, लेकिन टीम लड़खड़ाई

जवाब में खेलने उतरी कोलकाता की टीम की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने निर्धारित ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 का स्कोर बनाया। कोलकाता को पहला झटका 61 रन पर लगा। वेंकटेश अय्यर 24 रन पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तानी नीतिश राणा टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच जेसन रॉय अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 28 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज भी टीम के लिए खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे महज 10 रन पर आउट हो गए। उनको यश ठाकुर ने रवि बिश्नोई के हाथों कैच आउट कराया। आंद्रे रसेल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 7 रन पर आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर भी टीम को जीत के करीब तक नहीं ले जा सके। वे महज 3 रन पर आउट हो गए। इसके बाद सुनील नरेन 1 रन पर रन आउट हो गए। रिंकू सिंह ने एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को जीत के करीब ले गए, लेकिन जीत नहीं दिला सके। रिंकू ने 203.03 की स्ट्राइक रेट से 33 गेंदों पर 6 चौके और 4 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 67 रन की नाबाद पारी खेली। लखनऊ के रवि बिश्नोई और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए।

हेड टू हेड में लखनऊ का पलड़ा भारी

हेट टू हेड की बात करें तो इसमें कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा काफी भारी है। दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए हैं और दोनों ही मुकाबलों में लखनऊ को जीत मिली है। वहीं, कोलकाता का लखनऊ के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 8 रन है, जबकि लखनऊ का कोलकाता के खिलाफ 210 रन है।

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग-11:

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

कोलकाता नाइटराइडर्स के सबस्टिट्यू खिलाड़ी

सुयश शर्मा, मनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, एन जगदीसन, डेविड विसे।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11:

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), करण शर्मा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।

लखनऊ सुपर जायंट्स के सबस्टिट्यूट खिलाड़ी

यश ठाकुर, डेनियल सैम्स, युद्धवीर सिंह, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स।

पॉइंट टेबल में दोनों टीमों की ऐसी है स्थिति

पॉइट टेबल की बात करें तो लखनऊ की टीम को 14मैचों में से 8 में जीत मिली है और 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका। टीम 17 अंक के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, कोलकाता की टीम को 14 मैचों में से 6 में जीत मिली और 8 मैचों में से हार का सामना करना पड़ा। कुल 12 अंक के साथ टीम 7वें नंबर पर है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article