क्रिकेट

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स में हेड कोच राहुल द्रविड़ की कौन लेगा जगह? हो गया फैसला

आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स के हेट कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह कौन लेगा इस बात का फैसला हो गया है।

Image

कुमार संगकारा और राहुल द्रविड़ (फोटो क्रेडिट Rajasthan Royals X)

नई दिल्ली: राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच पद से हटने के बाद श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स में कोचिंग स्टाफ का नेतृत्व करने के लिए वापसी करेंगे। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार 2021 से राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक रहे संगकारा द्रविड़ के जाने से खाली हुई जगह को भरने के लिए तैयार हैं और उन्होंने 2026 सत्र की योजना बनाना शुरू कर दिया है।

2021 में राजस्थान रॉयल्स में शामिल होने के बाद से संगकारा मुख्य कोच की दोहरी भूमिका भी निभा रहे हैं और संजू सैमसन की अगुवाई वाली फ्रेंचाइजी ने उनके मार्गदर्शन में चार सत्र में दो बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। राजस्थान रॉयल्स 2008 में उद्घाटन सत्र में आईपीएल जीतने के बाद 2022 में पहली बार फाइनल में पहुंची, लेकिन खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटन्स से हार गई।

2023 में पांचवें स्थान पर रहने के बाद टीम अगले सत्र में प्लेऑफ में पहुंची जहां उन्हें क्वालीफायर 2 में हार का सामना करना पड़ा। द्रविड़ मुख्य कोच के तौर पर भारत को 2024 टी20 विश्व कप खिताब दिलाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच बन गए। लेकिन हाल में उन्होंने हटने का फैसला किया।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article