क्रिकेट

IPL से सीधे टेस्ट क्रिकेट में लौटना क्यों होता है मुश्किल? कुलदीप यादव ने बताई बड़ी वजह

IPL में कुलदीप की टीम दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। खुद कुलदीप का प्रदर्शन भी खराब रहा। उन्होंने 12 मैच में सिर्फ 10 विकेट लिए। कुलदीप ने बताया कि उन्होंने पिछले 15 दिन से लाल गेंद से प्रैक्टिस की है।

Image

कुलदीप यादव (FB- Kuldeep Yadav)

टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा है कि IPL खत्म होने के तुरंत बाद टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं होता। IPL खत्म हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी करनी है। IPL में कुलदीप की टीम दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। खुद कुलदीप का प्रदर्शन भी खराब रहा। उन्होंने 12 मैच में सिर्फ 10 विकेट लिए। कुलदीप ने बताया कि उन्होंने पिछले 15 दिन से लाल गेंद से प्रैक्टिस की है। उन्होंने कहा, "T20 के बाद टेस्ट खेलना मुश्किल होता है। T20 में हम हमेशा अटैक करते हैं, लेकिन टेस्ट में बल्लेबाज के पास बहुत टाइम होता है। यहां धैर्य रखना पड़ता है।"

IPL के बाद तैयारी का समय कम

कुलदीप यादव ने माना कि कुछ खिलाड़ी IPL फाइनल के बाद सीधे आ रहे हैं। उनके पास तैयारी का टाइम कम है। इस टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन रिटायर हो चुके हैं और रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है। कुलदीप ने कहा कि जड्डू भाई और अक्षर पटेल की कमी टीम को खलेगी। लेकिन मानव सुथार, हर्ष दुबे और वॉशिंगटन सुंदर जैसे युवा खिलाड़ी तैयार हैं। 31 साल के कुलदीप अब टीम के सीनियर हैं। लेकिन वे मेंटोर नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों के 'साथी' बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "नए खिलाड़ी को सहज महसूस कराना जरूरी है। वह मुझसे खुलकर बात कर सके, ऐसा माहौल बनाना है।"

युवाओं से करते रहते हैं बात

कुलदीप ने बताया कि वे हर्ष और मानव से पिच, मौसम और रणनीति पर बात करते हैं। टेस्ट में लेंथ, स्पीड और धैर्य सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि भले ही दुबे और मानव नए हैं, लेकिन उन्होंने रणजी, दलीप और ईरानी ट्रॉफी खेली है। लाल गेंद का उन्हें अच्छा अनुभव है।कुलदीप अब तक भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 365 विकेट ले चुके हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट शनिवार से शुरू होगा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article