क्रिकेट

कुलदीप यादव ने मारा पाकिस्तान के खिलाफ पंजा, खत्म हुआ एशिया कप में 25 साल लंबा इंतजार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 11, 2023, 11:34 PM IST

कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर फोर मुकाबले में पांच विकेट चटकाकर टीम इंडिया का 25 साल लंबा इंतजार खत्म कर दिया। लेकिन वो एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए।

Image

कुलदीप यादव

Photo : AP

कोलंबो: बादलों की लुकाछिपी के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के सुपर फोर के खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया 228 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रही। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत के लिए पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 357 रन का लक्ष्य रखा था। लेकिन पाकिस्तानी टीम कुलदीप यादव के पंजे में फंसकर 32 ओवर में 128/8 रन बना सकी। पाकिस्तान के दो बल्लेबाज बैटिंग करने नहीं उतरे ऐसे में भारतीय टीम ने 228 रन के बड़े अंतर से मैच अपने नाम कर लिया।

एशिया कप में पांच विकेट चटकाने वाले दूसरे भारतीय

पाकिस्तानी टीम को 128 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने निभाई। कुलदीप ने 8 ओवर में 25 रन देकर पाकिस्तान के पांच खिलाड़ियों को वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। कुलदीप वनडे एशिया कप के मैच पांच विकेट चटकाने दूसरे भारतीय बन गए हैं। 25 साल बाद कोई भारतीय गेंदबाज ऐसा करने में सफल रहा है।

25 साल पहले अरशद अयूब ने चटकाए थे 5 विकेट

साल 1998 में अरशद अयूब ने पाकिस्तान के ही खिलाफ ढाका में पांच विकेट 21 रन देकर चटकाए थे। उसके बाद किसी भारतीय गेंदबाज को एशिया कप में पारी में पांच विकेट चटकाने के लिए 25 साल इंतजार करना पड़ा। कुलदीप ने 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए लेकिन वो एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम करने से चूक गए। महज 4 रन के अंतर से अयूब का रिकॉर्ड कायम रहा।

शानदार है पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप का रिकॉर्ड

कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में शानदार प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ 4 मैच में वो 10 विकेट अपने खाते में कर चुके हैं। एशिया कप में कुलदीप ने पहले पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच में 37 रन देकर 1 विकेट औऱ 41 रन देकर 2 विकेटअपने नाम किए थे। साल 2019 के विश्व कप में कुलदीप ने पाकिस्तान के खिलाफ 32 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे। ऐसे में इस बार कुलदीप ने कहर बरपाते हुए 25 रन देकर पांच विकेट चटका दिए।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article