क्रिकेट

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले केएस भरत ने जड़ा लॉयंस के खिलाफ मैच बचाऊ शतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 20, 2024, 06:45 PM IST

इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ पहले अनॉफीशियल टेस्ट में केएस भरत ने मैच जिताऊ शतक जड़कर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान प्लेइंग-11 के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है।

Image

केएस भरत

अहमदाबाद: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ शानदार मैच बचाऊ शतक जड़ा। केएस भारत 116(165) रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरे छोर से पहले उनका साथ साई सुदर्शन ने दिया जो 97 रन बनाकर आउट हुए और शतक से चूक गए। सुदर्शन के आउट होने के बाद मानव सुतार और केएस भरत की जोड़ी ने इंग्लैंड लॉयंस के गेंदबाजों को कोई मौकी नहीं दिया और मैच को ड्रॉ कराकर पवेलियन वापस लौटे। सुथार 89(254) रन पर नाबाद रहे। इंडिया ए 490 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 426 रन बना सकी।

भरत, सुथार और साई सुदर्शन ने बचाई लाज

मैच की चौथी पारी में भारतीय टीम को जीत के लिए 490 रन बनाने थे। तीसरे दिन खेल खत्म होने तक 490 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडिया-ए ने चार विकेट 159 रन पर गंवा दिये थे। सुदर्शन 53 रन बनाकर खेल रहे थे। अंतिम दिन भारतीय टीम को जीत दर्ज करने के लिए 331 रन की दरकार थी। उसके साई सुदर्शन, मानव सुथार और विकेटकीपर कोना भरत बचे थे। तीनों ही बल्लेबाजों ने धैर्य का परिचय दिया और मिलकर टीम को संभावित हार से बचा लिया।

भरत-सुथार के बीच हुई 206 रन की नाबाद साझेदारी

छठे विकेट के लिए केएस भरत और मानव सुथार के बीच 207* (331) रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी में भरत ने 116 और सुथार ने 77 रन का योगदान दिया। भरत ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 15 चौके जड़े और 70.30 के स्ट्राइकरेट से रन बनाए। वहीं सुथार के बल्ले से 254 गेंद में 16 चौके निकले। सीरीज के बाकी बचे दो मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम में कुछ बड़े बदलाव भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के मद्देनजर हुए हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article