क्रिकेट

KKR vs RCB Playing 11: ओपनिंग मैच में भिड़ेंगे कोलकाता और बेंगलुरु, मैच से पहले यहां देखें प्लेइंग इलेवन

KKR vs RCB Playing 11: आईपीएल 2025 का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। पहले मुकाबले में आरसीबी और डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर के बीच होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है। विराट कोहली और आंद्रे रसेल एक्शन में होंगे।

Image

आरसीबी बनाम केकेआर प्लेइंग इलेवन (साभार-X)

KKR vs RCB Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड यानी इडेन गार्डन्स पर खेला जाएगा। पिछले सीजन दोनों टीमों की बात करें तो केकेआर ने तीसरी बार ट्रॉफी उठाई थी तो आरसीबी को प्लेऑफ के एलिमिनेटर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। मेगा ऑक्शन के बाद न केवल दोनों टीमों के कप्तान बदल गए हैं, बल्कि स्क्वॉड में भी काफी नए चेहरों की एंट्री हुई है। बात आरसीबी की करें तो फिल सॉल्ट, लियाम लिविंग्सटन, टिम डेविड, भुवनेश्वर कुमार के आने से टीम पहले से ज्यादा बैलेंस नजर आती है, तो केकेआर में भी कुछ युवा टैलेंटेड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें लुविथ सिसोदिया सबसे जाना-पहचाना नाम है। इसके अलावा इस बार टीम अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में उतरेगी जिनके पास आईपीएल का विशाल अनुभव है। ऐसे में पिच की परिस्थितियों को देखते हुए दोनों टीमों के पास प्लेइंग इलेवन चुनने की चुनौती होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन (RCB Playing XI Prediction)

फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार, देवदत्त पड्डिकल, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा (इंपैक्ट प्लेयर)

कोलकाता नाईट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन (KKR Playing XI Prediction)

कोलकाता की प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डीकॉक, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और नुवान तुषारा।

कोलकाता नाईट राइडर्स-

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्किया, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे और स्पेंसर जॉनसन।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article