क्रिकेट

KKR IPL Team 2024 Players List: कोलकाता की टीम में शामिल हैं कौन से खिलाड़ी, ये है पूरी लिस्ट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 21, 2023, 02:04 PM IST

KKR IPL Team 2024 Players List, Kolkata Knight Riders Team Players List, Squad 2024 Updates: किंग खान की मलिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर नीलामी 2024 लाइव) ने जानिए किन खिलाड़ियों को नए सीजन से पहले किया रिटेन और नीलामी में किन खिलाड़ियों को अपनी टीम में किया है शामिल? ये है पूरी लिस्ट।

Image

कोलकाता नाइट राइडर्स रिटेन और रिलीज प्लेयर्स लिस्ट 2024

KKR IPL Team 2024 Players List, Kolkata Knight Riders Team Players List, Squad 2024 LIVE: दो बार की इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के लिए होने वाली नीलामी से पहले अपने रिटेन्ड और रिलीज्ड खिलाड़ियों की लिस्ट 25 नवंबर को जारी कर दी थी। पिछले सीजन चोट की वजह से नहीं खेल सके श्रेयस अय्यर सहित 13 खिलाड़ियों को केकेआर ने रिटेन किया है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल जैसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर भी टीम में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं।

केकेआर ने बांग्लादेश के धाकड़ खिलाड़ी शाकिब अल हसन सहित, लिट्टन दास, डेविड वीसे, लॉकी फर्ग्युसन, टिम साउदी और जॉनसन चार्ल्स जैसे विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में टीम इंडिया के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर का भी नाम शामिल है। नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रिलीज करके केकेआर ने अपने पर्स में 32.7 करोड़ रुपये की राशि जोड़ ली है। इस राशि के बल पर केकेआर नीलामी में अच्छी खरीदारी कर सकती है।

आईए जानते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स ने कौन से खिलाड़ियों को किया है रिटेन और किनको रिलीज?

KKR IPL 2024 Retained Players List:

क्रमांकखिलाड़ीभूमिकारुपये
1नीतीश राणाबल्लेबाज
2रिंकू सिंहबल्लेबाज
3रहमानुल्लाह गुरबाजविकेटकीपर-बल्लेबाज
4श्रेयस अय्यरबल्लेबाज
5जेसन रॉयबल्लेबाज
6सुनील नरेनस्पिन ऑलराउंडर
7सुयश शर्मास्पिनर
8अनुकूल रॉयऑलराउंडर
9आंद्रे रसेलऑलराउंडर
10वेंकटेश अय्यरऑलराउंडर
11हर्षित राणागेंदबाज
12वैभव अरोड़ागेंदबाज60 लाख
13वरुण चक्रवर्तीस्पिनर
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25

KKR IPL 2024 Released Players List:

क्रमांकखिलाड़ीभूमिकाराशि
1शाकिब अल हसनऑलराउंडर
2लिट्टन दासबल्लेबाज
3आर्य देसाईबल्लेबाज
4डेविड वीसेऑलराउंडर
5नारायण जगदीशनविकेटकीपर
6मंदीप सिंहबल्लेबाज
7कुलवंत खजरोलियागेंदबाज
8शार्दुल ठाकुरऑलराउंडर
9लॉकी फर्ग्युसनगेंदबाज
10उमेश यादवगेंदबाज
11टिम साउदीगेंदबाज
12जॉनसन चार्ल्सविकेटकीपर बल्लेबाज
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article