Kolkata Knight Riders Full Schedule, Match List IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की गवर्निंग काउंसिल ने T20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त होने के बाद आखिरकार आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च, 2026 से हो रहा है। वहीं IPL का फाइनल 31 मई 2026 को खेला जाएगा। 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स अपने IPL अभियान की शुरुआत करेगी। KKR ने साल 2024 में आखिरी बार अपना IPL खिताब जीता था। केकेआर ने इससे पहले 2012 और 2014 में भी IPL का खिताब अपने नाम किया है।आइए जानते हैं आजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर की टीम अपने लीग दौर के मैच कब, कहां और किसके खिलाफ खेलेगी। यहां देखें पूरा शेड्यूल-
कोलकाता नाइट राइडर्स का IPL 2026 का पूरा शेड्यूल (KKR Full Schedule IPL 2026)
| क्रमांक | बनाम | तारीख | वेन्यू | टाइम |
| 1 | मुंबई इंडियंस | 29 मार्च | मुंबई | 7:30 PM |
| 2 | सनराइजर्स हैदराबाद | 2 अप्रैल | कोलकाता | 7:30 PM |
| 3 | पंजाब किंग्स | 6 अप्रैल | कोलकाता | 7:30 PM |
| 4 | लखनऊ सुपर जॉइंट्स | 9 अप्रैल | कोलकाता | 7:30 PM |
| 5 | ||||
| 6 | ||||
| 7 | ||||
| 8 | ||||
| 9 | ||||
| 10 | ||||
| 11 | ||||
| 12 | ||||
| 13 | ||||
| 14 |
केकेआर का फुल स्क्वॉड
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) IPL की शुरुआज से ही हिस्सा है। वह चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद लीग के इतिहास की तीसरी सबसे सफल टीम है। केकेआर साल 2012, 2014 और 2024 में चैम्पियन बन चुकी है। यहां देखें केकेआर की फुल स्क्वॉड- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथिसा पथीराना, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सेफर्ट, मुस्तफिजुर रहमान, तेजस्वी सिंह, रचिन रवींद्र, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन और प्रशांत सोलंकी।
कैसा था साल 2025 में प्रदर्शन
साल 2024 में खिताब जीतने वाली केकेआर की टीम का हाल साल 2025 में कप्तान बदले जाने के बाद काफी बुरा हो गया था। टाइटल डिफेंड तो दूर केकेआर की टीम 18वें सीजन में प्लेऑफ में भी जगह बनाने में कामयाब नहीं हुई थी। केकेआर ने 14 लीग मुकाबलों में सिर्फ 5 मैचों में जीत हासिल की थी। वहीं 7 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर की टीम पूरे सीजन अपने कप्तान आजिंक्य रहाणे के बैटिंग पर निर्भर रही। जिन्होंने 14 मैचों में कुल 375 रन बनाए थे। उनके बाद दूसरे नंबर पर अंगकृष थे, जिन्होंने 286 रन बनाए थे। केकेआर को इसके स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर ने पूरी तरह से निराश किया था।
