क्रिकेट

Lanka Premier League 2024(LPL) Live Telecast: कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, जानिए कब और कहां देख सकते हैं लाइव

KAF vs JK Lanka Premier League 2024 Live Telecast, Where to Watch LPL Matches India: लंका प्रीमियर लीग 2024 के 15वें मुकाबले में कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जानिए इस रोमांचक मुकाबले को आप भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

Image

लंका प्रीमियर लीग में कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। (फोटो- LPL Instagram)

Kandy Falcons vs Jaffna Kings Lanka Premier League 2024 Live Telecast, Where to Watch LPL Matches India: लंका प्रीमियर लीग के 15वें मुकाबले में कैंडी फाल्कन्स (Kandy Falcons) का सामना जाफना किंग्स (Jaffna Kings) से होगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले मौजूदा सीजन में खेले गए मुकाबलों में दोनों टीमों प्रदर्शन पर नजर डालते हैं। कैंडी फाल्कन्स के सामने जाफना किंग्स का पलड़ा काफी मजबूत नजर आ रहा है। टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं और टीम को 4 मुकाबलों में जीत और सिर्फ दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, कैंडी फाल्कन्स की बात करें तो टीम का प्रदर्शन जाफना किंग्स से उल्टा है। टीम को कुल 6 मैचों में से सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली थी, जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में सबसे नीचे यानी पांचवें नंबर पर है, जबकि जाफना किंग्स की टीम 8 अंक के साथ टेबल में टॉप पर बरकरार है।

जाफना किंग्स का स्क्वॉड (Jaffna Kings Squads)

चरित असलांका (कप्तान), विजयकांत व्यासकांथ, कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, अजमतुल्लाह उमरजई, नूर अहमद, रिली रोसू, फैबियन एलन, धनंजय डी सिल्वा, प्रमोद मधुशन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, असिथा फर्नांडो, विशद रंदिका, लाहिरू समरकून, ईशान मलिंगा, एलेक्स रॉस, अहान विक्रमसिंघे, वानुजा सहान, मुरविन अबिनाश, अरुल प्रगासम, पथुन निसांका, निशान मदुष्का, थीसन विथुशन, निसाला थारका।

कैंडी फाल्क्न्स का स्क्वॉड (Kandy Falcons Squads)

वानिन्दु हसरंगा (कप्तान), दुष्मंता चमीरा, कामिंडु मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, आंद्रे फ्लेचर, मोहम्मद हैरिस, एशेन बंडारा, दिनेश चांदीमल, दासुन शनाका, रमेश मेंडिस, दिमुथ करुणारत्ने, मोहम्मद हसनैन, पवन रथनायके, चमथ गोमेज, चतुरंगा डी सिल्वा, कविन्दु पथिरत्ने, लक्षण संदाकन, सम्मू आशान, सलमान अली आगा, मोहम्मद अली, कसुन राजिथा।

कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स का मुकाबला कब से खेला जाएगा? (Kandy Falcons vs Jaffna Kings Lanka Premier League 2024 Match Date)

कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स का मुकाबला शनिवार (13 जुलाई 2024) को खेला जाएगा।

कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स का मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा? (Kandy Falcons vs Jaffna Kings Lanka Premier League 2024 Match Time)

कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स मुकाबले की शुरुआत शाम 7.30 बजे से होगी। इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा।

कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स का मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Kandy Falcons vs Jaffna Kings Lanka Premier League 2024 Match Venue)

कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स का मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स मुकाबले को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Kandy Falcons vs Jaffna Kings Lanka Premier League 2024 Match Live Telecast)

कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Kandy Falcons vs Jaffna Kings Lanka Premier League 2024 Match Live Streaming)

कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स मुकाबले को आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article