आईपीएल 2025 में अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 17 साल का इंतजार खत्म हुआ था तो इसकी सबसे बड़ी वजहों में से एक ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की गेंदबाजी थी। पिछले सीजन पंजाब को हराकर 17 साल बाद आरसीबी ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी उठाई थी। जोश हेजलवुड ने 12 मैच मे 22 विकेट चटकाए थे। उनकी गेंदबाजी के दम पर ही आरसीबी ने अपने आईपीएल ट्रॉफी जीतने के सपने को साकार किया था, लेकिन इस बार टाइटल डिफेंड करना मुश्किल लग रहा है।
आईपीएल 2026 से पहले एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे आरसीबी फैंस के उम्मीदों को झटका लगा है। हिंदुस्तान टाइम्स के एक रिपोर्ट के अनुसार जोश हेजलवुड के आईपीएल खेलने पर सस्पेंस है। वह अब भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। जब तक फिटनेस को लेकर हरी झंडी नहीं मिल जाती, उनका आईपीएल में खेल पाना मुश्किल लग रहा है।
उसी नाव पर सवार हैं पैट कमिंस
जोश हेजलवुड अकेले नहीं हैं, जिनके फिटनेस पर सवाल है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की फिटनेस भी सवालों के घेरे में है। उन्होंने एशेज में केवल एक टेस्ट ही खेला था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके खेलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। नतीजा ऑस्ट्रेलिया टीम सुपर-8 में नहीं पहुंच पाई। उसे जिम्बाब्वे जैसे टीम से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2026 से पहले वह मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। आईपीएल 2026 के पहले 20 मैच का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम (RCB Squad)-
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल। विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।
