क्रिकेट

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए धमाल मचाने को तैयार जोस बटलर, टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन पर क्या कहा

Jos Buttler On IPL 2026 Campaign: इंग्लैंड के शीर्ष बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि टी20 विश्व कप के निराशाजनक अभियान के बाद कुछ दिन तक क्रिकेट से दूर रहने से उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मदद मिलेगी जिसमें वह गुजरात टाइटन्स के साथ एक नई शुरुआत करना चाहते हैं।

Image

जोस बटलर

Photo : AP

इंग्लैंड के शीर्ष बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि टी20 विश्व कप के निराशाजनक अभियान के बाद कुछ दिन तक क्रिकेट से दूर रहने से उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मदद मिलेगी जिसमें वह गुजरात टाइटन्स के साथ एक नई शुरुआत करना चाहते हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बटलर को टीम का समर्थन मिलता रहा, भले ही भारत और श्रीलंका में खेले गए टी20 विश्व कप के दौरान वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे थे। विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए बटलर ने आठ मैचों में केवल 87 रन बनाए। उनका औसत 10.87 और स्ट्राइक रेट 116 रहा। इंग्लैंड की टीम मुंबई में सेमीफाइनल में भारत से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

इस 35 वर्षीय खिलाड़ी को उम्मीद है कि पांच मार्च को सेमीफाइनल में हारने के बाद उन्हें विश्राम करने का जो मौका मिला है उससे उन्हें 28 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में मदद मिलेगी। बटलर ने ’फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर कहा, ’’मैं क्रिकेट से पूरी तरह दूर रहा। यह उस समय मेरे लिए बिल्कुल सही था। मुझे ठीक इसी की जरूरत थी।’’

उन्होंने कहा, ’’जाहिर है विश्व कप में मैं जिस तरह का प्रदर्शन करना चाहता था वैसे नहीं कर पाया। मुझे क्रिकेट से कुछ समय के लिए दूर रहने और खेल के बारे में न सोचने की जरूरत महसूस हुई। उस सप्ताह मैं क्रिकेट से पूरी तरह से दूर रहा। इससे मुझे काफी ताजगी मिली।’’

आईपीएल 2022 का विजेता गुजरात टाइटन्स 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। बटलर ने कहा, ’’धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से मैं थोड़ा आत्मचिंतन करना शुरू कर रहा हूं और इस बारे में कुछ सोच रहा हूं कि मेरे लिए और मेरे क्रिकेट के लिए क्या महत्वपूर्ण है। यह वैसा क्यों नहीं हुआ जैसा मैं चाहता था।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article