साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच सेंचुरियन के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने जॉनसन चार्ल्स की विस्फोटक 118 रन की पारी के दम पर T20I का सबसे बड़ा स्कोर बना लिया है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉनसन चार्ल्स के 46 गेंद पर 118 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 258 रन का स्कोर खड़ा किया। चार्ल्स ने अपनी इस पारी के दौरान 11 छक्के और 10 चौके लगाए। उन्होंने अपनी इस पारी से क्रिस गेल के सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
जॉनसन ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
जॉनसन ने केवल 39 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की और वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर के मामले में अपने हमवतन खिलाड़ी क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।
वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
125* (62) - इविन लुईस बनाम भारत, 2017
118* (45) - जॉनसन चार्ल्स बनाम साउथ अफ्रीका
117 (57) - क्रिस गेल बनाम साउथ अफ्रीका, 2007
107 (53) - रोवमैन पॉवेल बनाम इंग्लैंड, 2022
100* (48) - क्रिस गेल बनाम भारत, 2016
एक इनिंग में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज ने इस पारी में कुल 22 छक्के लगाए। इसमें से 11 छक्के चार्ल्स, 4-4 छक्के काइन मेयर्स और रोमारियो शेफर्ड, 2 छक्के रोवमैन पॉवेल और 1 छक्का ओडियन स्मिथ ने लगाया।
22 - वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन आज
22 - अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, डरबन, 2019
21 - वेस्टइंडीज बनाम भारत, लाउडरहिल, 2016
21 - भारत बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
21 -ऑस्ट्रेलिया बनाम लक्जमबर्ग, 2019
