क्रिकेट

जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में टॉप पर पहुंचे

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उन्होंने अपने करियर का 69वां अर्धशतक जड़ा। वह 62 रन बनाकर नाबाद रहे और तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।

Image

जो रूट (साभार-X)

जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम की। एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान जो रूट 61 रन तो जॉर्डन कॉक्स 58 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 128(140) रन की साझेदारी की। जो रूट का यह टेस्ट क्रिकेट में 69वां अर्धशतक था और इसके साथ ही वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए।

रूट ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

इस मुकाबले से पहले रूट इस मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर खड़े थे। उन्होंने हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में 66 रन की पारी के दम पर सचिन के टेस्ट क्रिकेट में 68 अर्धशतक जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। रूट के नाम अब 169 टेस्ट की 309 पारी में 69 अर्धशतक हो गए हैं। रूट ने इस दौरान 41 शतक जड़े हैं।

टेस्ट में सर्वाधिक अर्धशतक का रिकॉर्ड-

69* - जो रूट (इंग्लैंड)

68 - सचिन तेंदुलकर (भारत)

66 - एस चंदरपॉल (वेस्टइंडीज)

63 - एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया)

63 - राहुल द्रविड़ (भारत)

62 - रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

सर्वाधिक मैच मामले में टॉप थ्री में रूट

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रूट फिलहाल तीसरे पोजीशन पर हैं। 200 टेस्ट के साथ सचिन टॉप पर हैं जबकि 188 मैच के साथ इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन नंबर दो पर हैं। 169 टेस्ट मैच के साथ रूट नंबर 3 पर हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब रूट केवल सचिन से पीछे हैं। 200 टेस्ट में 15,921 रन के साथ सचिन टॉप पर हैं। रूट के नाम 169 टेस्ट में 14277 रन हैं और अब वह सचिन से 1,644 रन पीछे हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article