क्रिकेट

GT vs CSK : आईपीएल 2023 के ओपनिंग मैच के दौरान Jio Cinema ऐप हुआ क्रैश

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 31, 2023, 10:11 PM IST

Tata IPL 2023, Jio Cinema App crashes : आईपीएल 2023 के ओपनिंग मैच के दौरान जियो सिनेमा एप क्रैश हो गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला चल रहा था।

Image

हार्दिक पंड्या और एमएस धोनी। (फोटो - गुजरात टाइटंस के ट्विटर से)

Tata IPL 2023, Jio Cinema App crashes : आईपीएल 2023 के ओपनिंग मैच में फैंस को कुछ देर के लिए निराश होना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले के दौरान Jio Cinema का एप कुछ देर के लिए क्रैश हो गया। बता दें कि आईपीएल को स्ट्रीमिंग के लिए एक नया प्लेटफॉर्म मिल गया है, क्योंकि Jio Cinema अब मेगा टूर्नामेंट के 16वें संस्करण के खेलों की स्ट्रीमिंग कर रहा है।

फैंस को एक अतिरिक्त बोनस मिला है, क्योंकि टूर्नामेंट के सभी गेम बिल्कुल मुफ्त में देख सकेंगे। हालांकि, पहले ही मैच में ही लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच शुरुआती मुकाबले के दौरान Jio Cinema ऐप क्रैश हो गया। इसने कई प्रशंसकों को निराश कर दिया है, क्योंकि उन्हें आईपीएल 2023 के पहले मैच को लाइव देखने में कठिनाई का सामना करना पड़ा था।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article