पाकिस्तानी खिलाड़ियों का खाना नहीं पचता है जब तक वह भारतीय खिलाड़ियों को नाम न ले ले। हाल ही में अभिषेक को लप्पेबाज कहकर सुर्खियां बटोरने वाले मोहम्मद आमिर का मामला अभी थमा नहीं था अब जसप्रीत बुमराह को लेकर टिप्पणी सामने आ गई। इस बार किसी खिलाड़ी ने नहीं बल्कि सेलेक्टर और पीसीबी डायरेक्टर आकिब जावेद ने बुमराह को लेकर टिप्पणी की है। पीसीबी द्वारा किए जा रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकिब जावेद ने जसप्रीत बुमराह की तुलना पाकिस्तान के मिस्ट्री गेंदबाज उस्मान तारिक से कर दी।
तेज गेंदबाजों के उस्मान तारिक हैं बुमराह
आकिब जावेद जसप्रीत बुमराह की तारीफ कर रहे थे। उन्होंने कहा 'आज के दौर में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोई ऐसा गेंदबाज नहीं था जिसको मार न पड़ी हो। हालांकि, अब उसको भी मार पड़नी शुरू हो गई। वह बाकियों से अलग हैं। उसका एक्शन नॉर्मल गेंदबाजों से अलग है। मैं कहता हूं कि वह फास्ट बॉलर का उस्मान तारिक है। वह इतनी तेज कराता है कि किसी बैट्समैन का फ्लो नहीं बनता, न रिदम बनने देता है।
बेतुका है आकिब का यह बयान
जहां तक आकिब जावेद के इस बयान की बात करें तो यह पूरी तरह से बेबुनियाद और बेतुका है। जसप्रीत बुमराह पूरी दुनिया में ऑलफॉर्मेट के बेस्ट गेंदबाज हैं, वहीं दूसरी तरफ उस्मान तारिक की बात करें तो अपने एक्शन को लेकर वह पहले भी 3 दफा सवालों के घेरे में आ गए हैं। प्रदर्शन की तुलना में भी उस्मान और बुमराह की कोई तुलना नहीं है। क्या केवल यूनिक एक्शन होने भर से ही आकिब जावेद बुमराह की तुलना उस्मान तारिक से कर देंगे।
टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह और उस्मान का प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जसप्रीत बुमराह और उस्मान तारिक के प्रदर्शन की बात करें तो पाकिस्तानी गेंदबाज, उनके सामने कहीं भी नहीं टिकता। बुमराह ने ना केवल अपनी टीम को गेंदबाजी से कई मुकाबले जिताए, बल्कि 14 विकेट लेकर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे सफल गेंदबाज भी रहे। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के मिस्ट्री गेंदबाज की ऐसी धुनाई हुई कि कुछ मैच में ही हिस्ट्री में दर्ज हो गए। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 6 मैच की 5 पारी में 7.23 की इकोनॉमी से 10 विकेट तो चटकाए, लेकिन मैच विनर के तौर पर फेल रहे। श्रीलंका के खिलाफ मैच में उन्होंने ना केवल 10.80 की इकोनॉमी से रन लुटाए बल्कि यह उनके टी20 करियर का सबसे महंगा स्पेल भी था। उन्होंने जो 10 विकेट लिए सभी कमजोर टीमों के खिलाफ लिए। उनका बेस्ट स्पेल 16 रन देकर 4 विकेट रहा जो नामीबिया के खिलाफ आया था।
