क्रिकेट

तुम्हारा काम रन बचाना नहीं... इशांत शर्मा ने उमरान मलिका को लेकर ऐसा क्यों कहा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 21, 2023, 12:09 PM IST

Ishant Sharma advice to Umran Malik: आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने वाला है। इससे पहले उमरान मलिका एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वे अपनी तेज गेंदबाजी को लेकर नहीं हैं। इस बार वे इशांत शर्मा के खास लाह को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इशांत शर्मा ने उमरान मलिका को तेज रफ्तार पर फोकर करने की सलाह दी है।

Image

इशांत शर्मा और उमरान मिलक। (फोटो - Instagram)

Ishant Sharma advice to Umran Malik: आईपीएल में सबसे तेज गेंद डालकर चर्चा में बने रहने वाले उमरान मलिक आईपीएल के नए सीजन से पहले चर्चा में आ गए हैं। भारतीय टीम के सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने उमरान मलिका को आईपीएल से पहले खास सुझाव दी। उन्होंने कहा कि उमरान का रन बचाना नहीं है, बल्कि उनका काम विकेट चटकाना है। आईपीएल के पिछले सीजन में उमरान मलिक ने तेज गेंद डालकर सबको चौंका दिया था। वे अपनी टीम को कई सफलता भी दिलाई थी।

150-160 किमी से कर सकते हैं गेंदबाजी

क्रिकबज के एक शो में बातचीत करते हुए इशांत शर्मा ने उमरान मलिक की तेज गेंदबाज को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उमरान अगर 150-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। उनको ऐसा करना भी चाहिए। उमरान का काम रन बचाना नहीं है, बल्कि समय-समय पर विकेट लेना है। इसके आगे उन्होंने कहा कि जब तक बल्लेबाजों की आंखें बंद नहीं हो जाती है तो तेल रफ्तार का कोई फायदा नहीं है।

पिछला सीजन अच्छा रहा था

आईपीएल के पिछले सीजन में उमरान मलिक ने कहर बरपाया था। वे टॉप विकेट टेकर के टॉप-5 में शामिल रहे थे। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए उमरान मलिक ने 14 मैचों में 9.03 की इकोनॉमी से कुल 22 विकेट झटके थे। इसके साथ ही वे टेबल में चौथे नंबर पर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कुल 49.1 ओवर डाले थे, जिसमें 444 रन दिए थे। इसमें उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 25/5 रहा था।

156.9 की स्पीड से डाले थे गेंद

23 साल के उमरान ने पिछले सीजन में 156.9 की रफ्तार से गेंद डाल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के 15वें सीजन में अलग-अलग मैचों में 150+ की स्पीड से गेंद डाल चुके हैं। उन्होंने पिछले सीजन में एक मैच के दौरान 19वें ओवर की चौथी गेंद पर 156.9 की रफ्तार से गेंद डाले थे। इसी तरह एक अन्य मैच के दौरान 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 155.7 की स्पीड से गेंद डाले थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article