क्रिकेट

'बेकार सवाल पूछ रहे...', पटना पहुंचे ईशान किशन हुए नाराज, विश्व चैंपियन का VIDEO वायरल

टी20 वर्ल्डकप की जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह अहमदाबाद के एक हनुमान मंदिर ट्रॉफी के साथ पहुंचे। इस पर कीर्ति आजाद ने कमेंट किया। अब इसको लेकर देश में विवाद खड़ा हो गया है।

Image

पटना पहुंचे ईशान किशन। फोटो- PTI

Ishan Kishan On Kirti Azad: भारतीय टीम के विश्व विजेता बनने के बाद एक नया विवाद छिड़ गया है। पूर्व क्रिकेटर कार्ति आजाद ने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने की आलोचना की। उनके बयान ने अब विवाद खड़ा कर दिया है। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, टी20 वर्ल्डकप की जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह अहमदाबाद के एक हनुमान मंदिर ट्रॉफी के साथ पहुंचे। इस पर कीर्ति आजाद ने कमेंट किया।

ट्रॉफी मंदिर ले जाने की आलोचना की

उन्होंने एक्स पर लिखा, 'शेम ऑन टीम इंडिया। हमने 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था, हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और सिख थे। हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत हिंदुस्तान में लेकर आए। आखिर भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है?'

उन्होंने आगे लिखा, 'मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? गुरुद्वारा क्यों नहीं? यह टीम भारत का प्रतिनिधित्व करती है- सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार का नहीं! सिराज ने इसे कभी मस्जिद में प्रदर्शित नहीं किया। संजू इसे कभी चर्च में नहीं ले गए। यह ट्रॉफी हर धर्म के 140 करोड़ भारतीयों की है। यह किसी एक धर्म की जीत का जश्न नहीं है!'

ईशान किशन ने की टिप्पणी

आजाद के इस बयान के बाद चैंपियन टीम के कोच गौतम गंभीर, टीम में शामिल ईशान किशन समेत कई पूर्व खिलाड़ियों और कार्ति आजाद के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। जब पटना पहुंचे ईशान किशन से मीडिया ने कीर्ति आजाद को लेकर सवाल किया। इस पर ईशान किशन ने पहले सवाल को टालने की कोशिश की। फिर बड़ा बयान दे दिया।

'बेकार सवाल पूछ रहे'

ईशान किशन ने कहा, इतना अच्छा वर्ल्ड कप जीते हैं। अच्छे सवाल आप लोग करिएगा। ये कीर्ति आजाद क्या बोले? इस पर मैं क्या बोलूं? कुछ अच्छा सवाल करिए ना, कैसा मजा आया। क्या माहौल रहा। आप बेकार सवाल पूछ रहे आप।

रविवार को भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार ट्रॉफी जीता। इसके अलावा होस्ट नेशन और डिफेंड करते हुए भी टीम इंडिया खिताब पर कब्जा जमाया। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ये तीनों रिकॉर्ड बनाने वाली भारतीय टीम पहली टीम बनीं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article