क्रिकेट

'मैं क्या कहूं?' RCB के खिलाफ करारी हार से निराश हुए SRH कप्तान ईशान किशन, बताया मैच का टर्निंग प्वाइंट

आरसीबी ने जिस अंदाज में पिछले सीजन को खत्म किया था। उसी अंदाज में इस सीजन का आगाज किया था। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ काफी एकतरफा मुकाबला यह रहा। रन चेज के दौरान रजत पाटीदार, देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली और टिम डेविड ने बेहद आसानी से टीम को जीत दिला दी। सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाज पैट कमिंस की अनुपस्थिति में काफी साधारण नजर आ रही है। मैच के बाद ईशान किशन ने बताया कि मैच का टर्निंग प्वाइंट क्या रहा।

Image

आरबीसी के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान ईशान किशन- फोटो- स्क्रीन ग्रैब

RCB vs SRH IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन में जहां से मैच खत्म किया था। वही से इस सीजन आगाज किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 202 रन चेज करते हुए महज 15.4 ओवर में जीत दर्ज की। आरसीबी ने एसआरएच को 6 विकेट से मात दी। करारी शिकस्त के बाद निराश कप्तान ईशान किशन ने टीम का बचाव किया और बताया कि मैच कहां फिसल गया।

आईपीएल 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान किशन कप्तानी करने उतरे। वह पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे हैं। बेंगलुरु के एम चिन्नामस्वामी क्रिकेट स्टेडियम में कप्तानी पारी खेलते हुए ईशान किशन ने 38 गेंद पर 80 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि, विराट कोहली (नाबाद 69), देवदत्त पडिक्कल (61) की दमदार बल्लेबाजी के चलते आरसीबी ने मैच अपने नाम किया।

'3-4 ओवरों के बाद'

मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन ने कहा, पहले 3-4 ओवरों के बाद विकेट निश्चित रूप से बेहतर खेला। हमने शुरुआत में कुछ विकेट जल्दी गंवा दिए थे। हमें अगली बार से इसका ध्यान रखना होगा। दूसरी पारी में बैटिंग काफी आसान हो गई थी, क्योंकि गेंद बल्ले पर काफी आसानी से आ रही थी। इसी वजह से अगली बार हमें अपने शॉट सेलेक्शन पर ध्यान देना होगा।

'प्लान को एग्जीक्यूट करना होगा'

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने आगे कहा, हालांकि विकेट गंवाने के बाद जिस तरह से हमने वापसी की, वो काबिलेतारीफ है। आपको आरसीबी के बल्लेबाजों को भी क्रेडिट देना होगा। खासकर विराट भाई ने जिस तरह की बैटिंग की वो शानदार दी। रन चेज के दौरान विराट भाई का विकेट जल्द से जल्द लेना जरूरी हो जाता है। अभी हमारा यह पहला गेम है और इस तरह की गलतियों से हम सीखेंगे। हमें अपनी गेंदबाज को बेहतर करना होगा और प्लान को एग्जीक्यूट करना होगा। कप्तानी के बारे में जहां तक सवाल है तो मैं क्या कहूं? अगर हम आने वाले मैच जीतते हैं तो मेरे लिए चीजें आसान होती जाएंगी।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article