क्रिकेट

क्या आज का मुकाबला खेलेंगे एमएस धोनी, जानें क्या है सच्चाई

MS Dhoni: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हर बार की तरह इस मुकाबले में भी धोनी के खेलने पर चर्चा शुरू हो गई है।

Image

एमएस धोनी (साभार-X)

MS Dhoni: प्लेऑफ की रेस में खुद को साबित करने में लगी चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाला है। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। चेन्नई फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में 11 मैच में 12 अंकों के साथ 5वें पोजीशन पर है। गायकवाड़ एंड कंपनी के पास 16 प्वाइंट के जादूई आंकड़े तक पहुंचने का मौका है। इसके लिए उसे बाकी बचे 3 मैच में कम से कम दो में जीत दर्ज करनी होगी।

लेकिन इस मुकाबले से पहले इस बात की चर्चा तेज हो चली है कि क्या आज का मुकाबला एमएस धोनी खेलने वाले हैं। धोनी के फैंस के लिए एकमात्र आईपीएल ही एक ऐसा मंच रह गया है जहां वे धोनी को खेलते देख सकते हैं, लेकिन इस बार उनकी इच्छा अधूरी ही है, क्योंकि चोट के कारण लगातार अटकलें लगाई जा रही है। चेन्नई के हर मैच की तरह इस मैच भी धोनी के खेलने पर चर्चा शुरू हो गई है।

आज का मैच नहीं खेलेंगे एमएस धोनी

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आज होने वाले मुकाबले में एमएस धोनी उपलब्ध नहीं हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार धोनी टीम के साथ लखनऊ नहीं गए हैं और वो आज का मुकाबला नहीं खेलने वाले हैं। जो धोनी को इस सीजन खेलते देखना चाहते हैं, उन्हें और इंतजार करना पड़ सकता है। अभी पिछले मुकाबले में ही विराट ने उनके सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने का रिकॉर्ड तोड़ा है। ऐसा माना जा रहा है कि धोनी 18 मई को चेपॉक में होने वाले चेन्नई के घर पर होने वाले आखिरी मुकाबले में शिरकत कर सकते हैं, जहां से वो कुछ बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article