स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 'मरे हुए घोड़े को बार-बार कोड़े मारना', हिंदी का यह मुहावरा आयरलैंड की महिला टीम पर अभी तक बिल्कुल सटीक बैठती है। वह महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करती है, लेकिन बिना एक भी मैच जीते वापस लौट जाती है। आयरलैंड महिला टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बदकिस्मत टीम है।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट में इस बार कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही है, जिन्हें दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ही टीमों में कुछ मजबूत और कुछ कमजोर टीमें हैं।
ग्रुप-2 में शामिल आयरलैंड कमजोर टीमों में से एक हैं। मेगा इवेंट में आयरलैंड का पहला मैच स्कॉटलैंड से हुआ। इस मैच में आयरलैंड को करारी हार मिली। इस हार के साथ ही आयरलैंड के नाम महिला टी20 विश्व कप में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो शायद ही कोई टीम ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम चाहेगी।
पहली जीत का इंतजार
आयरलैंड महिला टी20 विश्व कप की ऐसी पहली टीम बनी जिसने सबसे ज्यादा लगातार मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया। आयरलैंड जब-जब महिला टी20 वर्ल्ड कप में उतरी, तब-तब उसे हार का सामना करना पड़ा है। आयरलैंड ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 18 मुकाबले खेले हैं और सभी में 'हार का स्वाद चखा' है।
आयरलैंड की टीम साल 2014 में पहली बार इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था। तब से लेकर अब तक यह टीम का चौथा टी20 विश्व कप है। अभी तक आयरलैंड की टीम का जीत में खाता नहीं खुला है। उसे अपनी पहली जीत का इंतजार है।
स्कॉटलैंड ने 40 रन से हराया
स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने पहले मुकाबले आयरलैंड को 40 रन से हार मिली थी। मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 121 रन बनाकर सिमट गई। आयरलैंड टूर्नामेंट में अपने बचे हुए ग्रुप मैच में जीत हासिल कर टी20 विश्व कप की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।
