क्रिकेट

T20 World Cup 2022: आयरलैंड को भी लगा झटका, विश्व कप से बाहर हुआ धाकड़ गेंदबाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 09:35 PM IST

craig young ruled out of the T20 world cup 2022: आयरलैंड क्रिकेट टीम को आगामी टी20 विश्व कप से पहले तगड़ा झटका लगा है। उनकी टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज टूर्नामेंट के आगाज से एक सप्ताह पहले टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Image

Image Credit: T20 World Cup

Photo : Twitter

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2022 के आगाज में अब केवल 8 दिन का वक्त शेष है। 16 अक्टूबर को टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। चोटें तकरीबन सभी टीमों के लिए परेशानी का विषय बनी हुई हैं। ऐसी स्थिति में आयरलैंड की टीम भी आ खड़ी हुई है। आयरलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज क्रेग यंग चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। साल 2014 में आयरलैंड के लिए डेब्यू करने के बाद से टीम के गेंदबाजी आक्रमण की मुख्य कड़ी बने हुए हैं। ऐसे में उनका बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका है।

ग्राह्म ह्यूम को मिली है टीम में जगह

क्रेग यंग की जगह टीम में 31 वर्षीय ग्राह्म ह्यूम को शामिल किया गया है। जिन्होंने इसी साल जुलाई में अपने करियर का आगाज किया है और अबतक केवल एक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल सके हैं। टी20 विश्व कप की टीम से बाहर होने के बाद यंग जांच और इलाज के लिए स्वदेश लौटेंगे। वहीं ह्यूम को तत्काल ऑस्ट्रेलिया पहुंचने को कहा गया है जिससे कि वो टूर्नामेंट के आगाज से पहले दोनों अभ्यास मैच में खेल सकें।

17 अक्टूबर को आयरलैंड करेगी अपने अभियान का आगाज

आयरलैंड को विश्व कप में ग्रुप बी में जगह मिली है। 17 अक्टूबर को वो जिंबाब्वे के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। मुख्य दौर के मैचों से पहले आयरलैंड की टीम नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफ 11 और 13 अक्टूबर को मेलबर्न में अभ्यास मैच खेलेगी। इसके लिए आयरलैंड की टीम 9 अक्टूबर को मेलबर्न पहुंचेगी। आयरलैंड ने साल 2021 में भी टी20 विश्व कप में शिरकत की थी। लेकिन निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वो सुपर-12 दौर में पहुंचने में नाकाम रही थी। इस बार भी ग्रुप ए और ग्रुप बी से टॉप दो टीमें सुपर-12 दौर में पहुंचेगी।

टी 20 विश्व कप के लिए आयरलैंड की टीम:

एंड्रयू बलबर्नी (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग (उप-कप्तान), मार्क अडेर, कर्टिस कैंफर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, सिमी सिंह, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, ग्राहम ह्यूम।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article