क्रिकेट

Amit Mishra Retirement: अश्विन के बाद एक और दिग्गज ने लिया संन्यास, IPL में ले चुका सबसे ज्यादा हैट्रिक

Amit Mishra Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम में लगातार रिटायरमेंट का दौर जारी है। अश्विन के बाद अब अमित मिश्रा ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। अमित मिश्रा का करियर शानदार रहा और उन्होंने भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में भी अपनी अलग पहचान बनाई और टीम को जीत दिलाई।

Image

अमित मिश्रा रिटायरमेंट (फोटो- IPL/BCCI)

Amit Mishra Retirement: भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने 25 वर्ष से अधिक समय तक चले अपने शानदार क्रिकेट करियर से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। मिश्रा ने बताया कि क्रिकेट से संन्यास लेने का यह निर्णय लगातार चोटिल होने और युवा खिलाड़ियों के लिए अवसर सुनिश्चित करने की इच्छा से प्रभावित था। मिश्रा ने भारत के लिए 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20ई मैच खेले और तीनों प्रारूपों में कुल मिलाकर 156 विकेट अपने नाम किए।

अमित मिश्रा ने एक बयान जारी कर कहा, "क्रिकेट में मेरे जीवन के ये 25 वर्ष यादगार से कम नहीं रहे। मैं बीसीसीआई, प्रशासन, हरियाणा क्रिकेट संघ, सहायक स्टाफ, मेरे साथियों और मेरे परिवार के सदस्यों का हृदय से आभारी हूं, जो इस पूरे समय मेरे साथ थे।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उन प्रशंसकों का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिनके प्यार और समर्थन ने जब भी और जहां भी मैंने खेला, इस सफर को यादगार बना दिया। क्रिकेट ने मुझे अनगिनत यादें और अमूल्य सीख दी हैं, और मैदान पर बिताया गया हर पल एक ऐसी स्मृति है, जिसे मैं जीवन भर संजोकर रखूंगा।"

इस घोषणा के साथ ही भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत हो गया है। मिश्रा अपने शानदार गेंदबाजी विविधताओं के लिए जाने जाते थे। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स और हरियाणा की ओर से भी शानदार प्रदर्शन किया और हमेशा युवा गेंदबाजों के लिए एक प्रेरणा बने रहे।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article