क्रिकेट

IPL 2026, RCB vs CSK Pitch Report: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा दिन का दूसरा मुकाबला, जानिए एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, RCB vs CSK Pitch Report In Hindi Today Match: आज (04 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के ग्यारहवें मुकाबले में पिछले बार की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होगी। ये मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आईए जानते हैं बेंगलुरू के इस मैदान पर पिच की रिपोर्ट, खास आंकड़े और कैसा रहेगा आज बेंगलुरू मेंमौसम का हाल।

Image

आरसीबी बनाम पीबीकेएस, आईपीएल 2026 पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Royal Challengers Bengaluru Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन का 11वां मुकाबला आज (5 अप्रैल, 2026) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स (Royal Challengers Bengaluru) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला बेंगलुरू के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम (Arun Jaitly Stadium Bengaluru) में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में होगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़(Ruturaj Gaikwad) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला शान 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सीजन की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ के खिलाफ अपने घर पर जीत के साथ की है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अपने शुरुआत दो मुकाबलों में से एक में जीत और जीत में हार मिली। ऐसे में दोनों टीमों के शनिवार को कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड (Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Head to Head)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 35 मैच खेले गए हैं। इनमें से 13 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने और चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 मैच में जीत दर्ज की है। एक मुकाबले का कोई परिणाम नहीं निकला। दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन दो मुकाबले खेले गए थे। दोनों ही मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को जीत मिली थी। चेन्नई में खेले गए मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 8 विकेट पर केवल 146 रन बना सकी। वहीं एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में चेन्नई की टीम 5 विकेट पर 211 रन बना सकी और 2 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 12 मैच खेले गए हैं जिसमें से 6 में बेंगलुरू और पांच में चेन्नई की टीम विजयी रही है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। ऐसे में दोनों के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आज की पिच रिपोर्ट (RCB vs CSK IPL Match Today Pitch Report)

आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 11वां मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा। आईपीएल 2026 में बेंगलुरू के स्टेडियम में खिलाड़ियों को फ्रेश पिच मैच के लिए मिल सकती हैं। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पिछले छह आईपीएल मैच में लक्ष्य का पीछा करने वाली चार बार जीत मिली है। इन छह मैचों में से पिछले तीन मैचों में 200 से ज़्यादा के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज़ किया गया है। ऐसे में रविवार को छोटी बाउंड्री वाले इस मैदान पर एक बार फिर से हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। रविवार शाम को बेंगलुरु में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, और तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में बेंगलुरू और चेन्नई के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Bengaluru vs Chennai IPL 2026 Match)

आईपीएल 2026 के ग्यारहवें मुकाबले में बेंगलुरू और चेन्नई के बीच आज कांटे की टक्कर हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। बेंगलुरू के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें विराट कोहली (Virat Kohli), फिल साल्ट (Fill Salt), जोश हेज़लवुड और (Josh Hazlewood), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और के प्रदर्शन पर रहेंगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स संजू सैमसन (Sanju Samson), आयुष म्हात्रे(Ayush Mhatre), शिवम दुबे (Shivam Dubey), अंशुल कंबोज(Anshul Kamboj) और नूर (Noor Ahmed) पर रहेंगी।

बेंगलुरू और चेन्नई की आईपीएल 2026 टीमें (Royal Challengers Bengaluru and Chennai Super Kings IPL 2026 Full Squads)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2026 की टीमः(Royal Challengrs Bengaluru Full Squad)

रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल।

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Chennai Super Kings Full Squad)

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, एमएस धोनी, मुकेश चौधरी, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, सरफराज खान, अमन खान।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article