IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से होने जा रही है। नए सीजन का उद्घाटन मैच पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। इससे पहले दोनों टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच RCB के ट्रेनिंग कैंप से कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें ऐसी हैं, जो क्रिकेट फैंस का दिल जीत रही हैं। इन तस्वीरों में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देख पाएंगे कि पिछले सीजन की तुलन में कप्तान पाटीदार काफी बदल गए हैं।
स्टाइलिश हेयर लुक में दिखे RCB के कप्तान
जहां पिछले सीजन में उनके बाल छोटे होते थे, वहीं इस सीजन से पहले उन्होंने अपने बाल बड़े कर लिए हैं। यही नहीं उनके बाल काफी स्टाइलिश दिख रहे हैं, जिसमें उनका लुक काफी कूल लग रहा है। आरसीबी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से रजत पाटीदार की तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में वह अकेले ही नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ तस्वीरों में वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही वह नेट्स पर भी जमकर बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। देखें तस्वीरें-
18 साल का सूखा खत्म कर जीता था खिताब
बता दें कि आरसीबी ने IPL 2025 में अपना पहला खिताब जीता था। रजत पाटीदार की कप्तानी में 18 साल के लंबे इतंजार के बाद बेंगलुरु ने 18वां सीजन जीतकर अपने खिताब का सूखा खत्म किया था। इससे पहले वह तीन बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाई थी। यह पहली बार होगा जब आरसीबी की टीम किसी सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान पर उतरती नजर आएगी। इस टीम में किंग कोहली, देवदत्त पडिक्कल और जितेश शर्मा जैसे प्लेयर्स एक बार फिर से नजर आएंगे।
IPL 2026 के लिए RCB का फुल स्क्वॉड-
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान।
